आज़ाद भारत में भी किसानों की सुनवाई नहीं: अरविंद केजरीवाल ने साधा केंद्र पर निशाना

Ten News Network

दिल्ली (28/09/21) :- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर किसानों का खुलकर समर्थन किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसानों की मांग जायज है, केंद्र सरकार को जल्द से जल्द उनकी मांगें मान लेनी चाहिए।उन्होंने कहा कि अगर सरकार इनकी बातें मानती है तो उसमें कोई झुकने वाली बात नहीं है। साथ ही कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर आज किसानों को भारत बंद का आह्वान करना पड़ा है। किसानों को अपनी मांगों को मनवाने के लिए 10 महीने हो गया है। परन्तु आज भी सरकार और किसान वही के वही है यह तो आजाद भारत है,आजाद भारत में भी अगर किसानों की नहीं सुनी जाएगी, तो फिर कहां सुनी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के साथ वार्ता करते हुए अब बहुत देर हो चुकी है। अब केंद्रीय कृषि मंत्री को एलान कर देना चाहिए कि केंद्र सरकार उनकी मांगे मान रही है।

गौरतलब है की किसानों ने कल नए कृषि कानूनों के खिलाफ में 10 घंटे के लिए भारत बंद का आह्वान किया था राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सोमवार की सुबह अभूतपूर्व अराजकता देखी गई, प्रदर्शनकारी किसानों ने सीमाओं पर प्रदर्शन किया और राजमार्गों को जाम कर दिया था। भारत भर में विशेष रूप से गाज़ीपुर ,गुरुग्राम-दिल्ली सीमा क्षेत्र में इस बंद से प्रभावित हुआ। हालांकि देश के अन्य राज्यों में इस बंद का ज्यादा असर नहीं दिखाई दिया था।

साथ ही मुख्यमंत्री ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में शहीद-ए-आजम भगत ¨सह के 114वें जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही, शहीद सुखदेव और राजगुरू की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान केंद्रीय विधानसभा के प्रथम निर्वाचित भारतीय अध्यक्ष विट्ठलभाई पटेल की भी जयंती मनाई गई। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसी मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी भगत सिंह और विट्ठलभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इसी दौरान सीएम ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने देश को आजाद कराने के लिए सर्वोच्च कुर्बानी दी। दिल्ली सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य क्षेत्रों में उनके बताए रास्ते पर चलने की कोशिश कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.