अरविन्द केजरीवाल द्वारा बिहारियों को अपमानित पर दिल्ली में दिखा आक्रोश

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिए गए बयान पर राजनीति शुरू हो गई है , साथ ही आज अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नया बिहार फॉउंडेशन्स द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया गया। आपको बता दे कि ये मामला पहली बार नही हुआ , क्योंकि अरविंद केजरीवाल कई बार विवादित बयान दे चुके है , फिर आखिर में अरविंद केजरीवाल माफी माँगते है।



दरअसल अरविन्द केजरीवाल ने कहा की 500 रुपये खर्च कर बिहार के लोग पांच लाख का मुफ्त इलाज कराने दिल्ली आ जाते हैं। जिसको लेकर दिल्ली में रह रहे बिहार के निवासियों समेत बिहार राज्य से आए लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया | साथ ही उन्होंने चेतावनी दे डाली की आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में बिहार के लोग आप पार्टी को वोट नहीं देंगे |

साथ ही आज दिल्ली के जंतर मंतर पर नया बिहार फॉउण्डेशन्स द्वारा “खबरदार केजरीवाल अब जग गया बिहार” के नारेबाजी की गई | वही इस प्रदर्शन में बिहार के पूर्व सांसद और मंत्री समेत सैकड़ो बिहार के निवासियों ने हिस्सा लिया |

वही इस मामले में बिहार स्थित जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार ने कहा की दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर विवादित बयान देने का आरोप है | उन्होंने बिहार के निवासियों पर विवादित बयान दिया है | उनको पता नहीं है दिल्ली के अंदर ज्यादा संख्या बिहार के लोगों की है | अरविन्द केजरीवाल भूल गए उनके द्वारा दिए गए मतदान की वजह से वो मुख्यमंत्री बने है | साथ ही उन्होंने कहा की आने वाले कुछ ही महीनो में दिल्ली के विधानसभा चुनाव होने वाले है , वही इस बयान से बिहार के निवासियों को ठेश पहुंची है , इसका जवाब बिहार के निवासी जरूर देंगे |

वही दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल  के खिलाफ बिहार में मुकदमा किया गया है। मंगलवार को बिहार के मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट  में केजरीवाल के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है।

दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर विवादित बयान देने का आरोप है। परिवाद में केजरीवाल के दो बयानों पर आपत्ति जताई गई है। पहला, बिहार के लोगों पर विवादित बयान है और दूसरा, भाजपा सांसद व दिल्‍ली के प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी को लेकर है।

परिवाद में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बिहारियों को अपमानित करने के लिए इस तरह का बयान दिया है। परिवाद में यह भी कहा गया है कि केजरीवाल ने यह भी बयान दिया था कि दिल्ली में एनआरसी लागू होने पर सबसे पहले दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को दिल्ली छोड़ना होगा। केजरीवाल के इस बयान को भी बेहद आपत्तिजनक कहा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.