दिल्ली : केंद्रीय विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षकों ने अपनी माँगो को लेकर किया प्रदर्शन , दी चेतावनी

Ten News Network

नई दिल्ली :– देश की सभी केंद्रीय विद्यायल के शिक्षकों ने आज दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सहित केंद्रीय विद्यायल संघ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की । आपको बता दे कि इस प्रदर्शन में देश के सभी राज्यों के शिक्षक शामिल हुए।

 

 

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि केंद्र द्वारा संचालित केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। शिक्षकों को न तो कोई स्वास्थ्य सुविधाएं मिली है। न ही शिक्षकों का प्रमोशन हो रहा है। अगर ट्रांसफर होता है तो शिक्षकों को 1 हज़ार किलोमीटर दूर भेज दिया जाता है।

 

शिक्षकों की मांग है कि उनको गैर शिक्षा कर्मियों को जो मोडिफाइड अश्योर्ड करियर प्रोगेशन स्कीम (एमएसीपी) का फायदा दिया जाता है, वह उनको भी मिले। इस स्कीम के तहत किसी कर्मचारी की सेवा 12 साल पूरा होने के बाद अगले हायर ग्रेडपे के मुताबिक उनके वेतन को अपग्रेड किया जाता है यानी बढ़ाया जाता है।

 

साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र विद्यालयों के शिक्षकों को स्वास्थ्य सुविधा दी जाए , जो शिक्षक केंद्र विद्यालय में काफी समय से सेवा दे रहे है , उनका प्रमोशन किया जाए । साथ ही जिन शिक्षकों का हज़ारों किलोमीटर दूर ट्रांसफर किया गया है , उनको तत्काल प्रभाव से वापस बुलाया जाए ।

 

केंद्र विद्यालयों के शिक्षकों का कहना है कि अगर हमारी माँगे नही मानी गई तो हम केंद्र विद्यालय के मुख्यालय पर भूख हड़ताल करेंगे । हमारी माँगो को केंद्र सरकार समेत केंद्रीय विद्यालय संघ को पूरा करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.