Launch of UP Export Promotion Council & Inauguration of New Halls of India Expo Center & Mart.

उत्तर प्रदेष सरकार के निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा दि अशोक होटल, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री नितिन अग्रवाल, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश से निरन्तर बढ़ते हुए निर्यात को बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गठित उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन परिषद का शुभारम्भ किया। प्रदेष के शीर्ष निर्यातकों से युक्त इस परिषद में उनकी भूमिका व सहयोग की दिषा पर चर्चा हुयी। साथ ही इन सदस्यों के सहयोग से परिषद के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु शुभकामनायें प्रदान की।

इसी कार्यक्रम में क्रेता एवं विक्रेता के मध्य एक मजबूत कड़ी बनाने के उद्देश्य से यू.पी. एम.एस.एम.ई. सोर्सिंग इवेन्ट का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के महत्वपूर्ण शिल्पों/उत्पादों के प्रदर्शन सह विपणन के माध्यम से निर्यातक इकाईयों एवं विनिर्माता इकाईयों को पारस्परिक रूप से एक दूसरे से मिलाने व व्यापारिक चर्चा का अवसर मिला। सोर्सिंग इवेन्ट में मेटल आर्टवेयर, वुडेन ट्वाईज, कारपेट्स, लेदर क्राफ्ट, आर्टिफीषिल ज्वैलरी, पाटरी, होटल वेयर, सोलर पैनल, एल.ई.डी. लाईट्स, ज़री उत्पाद, चिकन उत्पाद, फैषन गारमेन्ट्स, वुडेन आर्टवेयर, स्टोन क्राफ्ट आदि उत्पादों का प्रदर्षन किया गया।

माननीय मंत्रीजी द्वारा हस्तशिल्पियों/निर्यातकों को उनके उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन हेतु सुविधा प्रदान करने के क्रम में एसाइड योजनान्तर्गत स्थापित किये गय यू.पी. एक्सपो मार्ट, नोएडा तथा इण्डिया एक्सपोजीशन मार्ट, ग्रेटर नोएडा में 6 प्रदर्शन कक्षों की स्थापना की परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। अब यहां राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्षनियों का आयोजन करने में उद्यमियों को सहायता होगी।

इस अवसर पर एक निर्यातक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। साथ ही निर्यात क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निर्यातकों के योगदान को सम्मानित करने हेतु श्री जनेश्वर मिश्र राज्य निर्यात पुरस्कारों से निर्यातकों को सम्मानित किया गया। माननीय मंत्रीजी ने उत्तर प्रदेश के बढ़ रहे निर्यात को आगामी वर्षों में एक लाख करोड़ से ऊपर ले जाने के लक्ष्य को पाने हेतु उद्यमियों एवं निर्यातकों को अपने योगदान को गुणात्मक सुधार के साथ बढ़ाने हेतु शुभकामनायें दी तथा विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिक विकास हेतु समस्त आवश्यक कदम निरन्तर उठाये जायेंगे तथा उद्यमियों एवं निर्यातकों को समस्त आवश्यक सहयोग एवं समर्थन दिया जाता रहेगा।

प्रदेश के विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्रों के विशिष्ट उत्पादों के भौगोलिक उपदर्शन (ळप्) पंजीकरण तथा भौगोलिक उपदर्शन (ळप्) के वाणिज्यिक लाभों के सम्बन्ध में उद्यमियों एवं निर्यातकों में जागरूकता उत्पन्न करने हेतु जी.आई. सेमिनार का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री रजनीष दुबे, प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश विभाग ने इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहनात्मक अनुकूल वातावरण हेतु निरन्तर उठाये जा रहे कदमों के विषय में चर्चा की तथा प्रदेष स्तर पर देष में पहली बार गठित उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन परिषद के क्रियाकलापों से अवगत कराते हुए निर्यातकों एवं उद्यमियों को विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार द्वारा अपनाये गये इन आवष्यक कदमों का लाभ उठायें।

आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, उत्तर प्रदेश ने इस अवसर पर समस्त निर्यातकों एवं उद्यमियों की प्रदेश की अर्थ व्यवस्था में उनके महत्वपूर्ण योगदान हेतु सराहना की तथा विश्वास प्रकट किया कि विभाग द्वारा प्रदेश के औद्योगिक विकास को त्वरित गति प्रदान करने हेतु विभागीय योजनाओं के लाभ सुगमता एवं तत्परतापूर्वक पारदर्शी ढंग से निर्यातकों तक पहुंवाया जा रहा है तथा प्रदेश में औद्योगिक विकास हेतु अनुकूल वातावरण का सृजन हुआ है।

अपर आयुक्त, निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो, उत्तर प्रदेश द्वारा इस अवसर पर समस्त उद्यमियों एवं निर्यातकों का अभिनन्दन करते हुए निर्यात प्रोत्साहन हेतु संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा प्रदेश से होने वाले निर्यात में त्वरित वृद्धि हेतु नवगठित निर्यात संवर्धन परिषद के गठन, क्रिया कलापों तथा इससे निर्यात पर पड़ने वाले प्रभावों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर श्री राकेश कुमार, अधिशाषी निदेशक, हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद, श्री कृष्ण कुमार, अध्यक्ष, एपीडा, श्री भास्कर सरकार, सचिव, अधिशाषी निदेशक, इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद तथा उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन परिषद के अन्य सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.