“महिला दिवस” पर राष्ट्रीय लोकाधिकार संगठन के महिला एवं बाल विकास प्रकोष्ठ द्धारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिवर

“महिला दिवस” पर राष्ट्रीय लोकाधिकार संगठन के महिला एवं बाल विकास प्रकोष्ठ द्धारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिवर निठारी, सेक्टर 31 नोएडा  में लगाया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ  वरिष्ठ समाजसेवी व् प्रकाश हॉस्पिटल के सी.एम्.डी, डॉ. वी.एस.चौहान, ने किया |इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकाधिकार संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत त्यागी,  जी सी शर्मा (डिप्टी चेयरमैन), थानाध्यक्ष सै.20 नोएडा रीता यादव जी, निठारी की ग्राम प्रधान श्रीमती विमलेश शर्मा, पद्मा दिक्षित (अध्यक्ष, महिला एवं बाल विकास प्रकोष्ठ), शारदा चतुर्वेदी (महासचिव, महिला एवं बाल विकास प्रकोष्ठ), छाया राय (उपाध्यक्ष, महिला एवं बाल विकास प्रकोष्ठ), अनस जावेद(राष्ट्रीय सचिव), अंकित अरोरा(अध्यक्ष,शिक्षण व् प्रशिक्षण), विपिन त्यागी के साथ राष्ट्रीय लोकाधिकार संगठन की टीम व् समाजसेवी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर तकरीबन 125 की संख्या में झुग्गी झोपड़ियों की महिलाओं व् बच्चों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करायी तथा उन्हें निशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गयी। डॉ. वी.एस.चौहान ने प्रकाश हॉस्पिटल, सेक्टर 31 नोएडा की ओर से घोषणा की कि आज आयोजित इस हेल्थ कैंप में जिन महिलाओं को खून, एक्स रे, अल्ट्रासाउंड, ई.सी.जी, हड्डियों की जांच आदि करायी जानी बताई गयी हैं यदि वह प्रकाश हॉस्पिटल की सेवाएं लेना चाहती हैं तो उन्हें 50 % की छूट प्रकाश हॉस्पिटल द्धारा प्रदान की जायेगी व् अत्याधिक रूप से गम्भीर मरीज़ का निःशुल्क इलाज कराया जाएगा। राष्ट्रीय लोकाधिकार संगठन द्धारा आज के हेल्थ कैंप में  जांच कराने आई महिलाओं की एक स्वास्थ्य रिपोर्ट तैयार कराके शीघ्र ही डी.एम. व् मुख्य चिकित्साधिकारी, गौतमबुद्ध नगर से भी संपर्क कर सुविधाएं प्रदान कराये जाने का अनुरोध किया जायेगा।

Comments are closed.