दिल्ली में लोकपाल के सदस्य रिटायर्ड जस्टिस अजय त्रिपाठी की कोरोना से मौत , परिजन भी थे संक्रमित
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है । 24 घण्टे के अंदर रिकॉर्ड तोड़ मरीज आए है । आपको बता दे कि लोकपाल के सदस्य रिटायर्ड जस्टिस अजय त्रिपाठी की कोरोना से मौत हो गई है।
वह कोरोना से संक्रमित हो गए थे, इसके बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें कोरोना के कारण दो अप्रैल को एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी उम्र 62 वर्ष बताई जा रही है।
उन्हें कोरोना के संक्रमण के बाद जब एम्स लाया गया तब उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रख कर उपचार किया जा रहा था।
हालांकि डॉक्टरों की काफी कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई है।
इधर रिटायर्ट जस्टिस त्रिपाठी की बेटी और रसोइया को भी कोरोना का संक्रमण हुआ था हालांकि वह दोनों लोग फिलहाल स्वस्थ्य बताएं जा रहे हैं।