मुजफ्फरनगर ‘जाट महापंचायत’ : जयंत चौधरी पर नही चौ.चरण सिंह की विरासत पर सरकार ने लाठी चलाई है

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

हाथरस मामले में राष्ट्रीय लोकदल नेता जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के विरोध में आज ‘जाट महापंचायत’ बुलाई गई है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज लोकतंत्र बचाओ जाट महापंचायत हो रही है। हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हैं।

जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के साथ ही किसानों के मसले पर भी चर्चा की जा रही है। हाथरस में जयंत चौधरी पर हमले के खिलाफ मुजफ्फरनगर की जाट महापंचायत के मंच पर दीपेंद्र हुड्डा और जयंत चौधरी पहुंच गए हैं।

जयंत ने अपने ऊपर हुए हमले को किसानों के गौरव से जोड़ा और महापंचायत में लाठी लहराई। महापंचायत में मौजूद कई लोगों ने भी लाठी लहराई।

इस दौरान अभय चौटाला ने कहा कि देश के किसान नेताओं और देश के किसानों को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। समय आ गया है कि यूपी के किसान एकजुट हों क्योंकि चरण सिंह ने इन्हें एकजुट किया था। जिन राज्यों में भाजपा सत्ता में है, वहां सरकार किसानों की आवाज को दबा रही है।

अभय चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल और चौधरी चरण सिंह ने देश में किसानों के लिए संघर्ष किया और उन्हें एकजुट किया। यह सरकार किसानों की आवाज को कमजोर करना चाहती है। सभी नेताओं को पार्टी लाइन से हटकर एकजुट होना चाहिए। हाथरस के आरोपियों को फांसी दी जानी चाहिए, लेकिन सरकार उन्हें बचा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.