Lover becomes a killer in #Ghaziabad . #lovemarriage
दिशा&छाया न्यूज***
लव मैरिज के बाद पत्नी को मौत के घाट उतारा – क्यों,
गाजियाबाद । यूपी के जिला इटावा निवासी युवक ने दिल्ली में पहले एक युवती के साथ प्रेम किया फिर उसके साथ सात फेरे भी लिए। शादी के दस वर्ष बाद उसको मौत के घाट उतार दिया। मामला गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र का है।
बहरहाल पुलिस इस हत्या को घरेलू कलह मान रही है, लेकिन पुलिस यह भी मान रही है कि अभी इस हत्या के तह में जाना बाकी है। पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि आखिर दोनों के बीच कलह की असली वजह क्या थी।
कोतवाली क्षेत्र की डीएलएफ कालोनी में एक युवक ने शनिवार की रात पत्नी की गोली मारकर हत्या करके फरार हो गया। पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव रविवार की रात को बरामद किया।
मूलरूप से इटावा के जसवंत नगर निवासी विक्रम डीएलएफ कालोनी में किराए के मकान में रहता है। उसने दिल्ली के भजनपुरा निवासी रितु नामक युवती से 2005 में प्रेम विवाह किया था। विक्रम सेलो टेप की मार्केटिंग करता है। उनकी 10 वर्ष की लड़की कृष्णा व पांच वर्ष का पुत्र काके है।
पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासियों से पूछताछ में पता चला है कि उनमें अक्सर झगड़े होते थे। शुक्रवार को भी उनमें किसी बात को विवाद हुआ, जिस पर विक्रम ने अपने साले को फोन पर शिकायत की थी कि रितु काफी झगड़े करती है। ऐसे में उसे वह कुछ दिनों के लिए ले जाए।
शनिवार को उनमें फिर झगड़ा हुआ और उनमें विवाद अधिक बढ़ गया। इस बीच विक्रम ने घर में रखा तमंचा निकाला और उसे गोली मार दी। पत्नी को गोली मारने के बाद वह दोनों बच्चों को लेकर इटावा चला गया और उन्हें छोड़कर सोमवार को वापस आया।
इस बीच शुक्रवार को हुए झगड़े की बात पर रितु के परिजन बाद में संपर्क कर रहे थे, लेकिन उनकी रविवार तक बात नहीं हो सकी। किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने उनके बताए मकान पर जाकर देखा तो रितु का शव बिस्तर पर मिला।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका के परिजनों की शिकायत पर विक्रम को गढ़ी कटैया से गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी एपी सिंह ने बताया कि हत्या आरोपी विक्रम से गहनता के पूछताछ की जा रही है।
Comments are closed.