दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में बसंतोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन , सुनील कुलकर्णी ने बिखेरा शास्त्रीय संगीत का जादू

ROHIT SHARMA / SAURABH KUMAR

Galgotias Ad

दिल्ली के ओल्ड महाराष्ट्र सदन में बसंतोत्सव का आयोजन किया गया | आपको बता दे की यह कार्यक्रम की मशहूर दिल्ली मराठी प्रतिष्ठान संस्था के द्वारा किया गया था | इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य के लोकसभा और राज्यसभा के 68 सांसद शामिल रहे |

इस कार्यक्रम में दिल्ली की 26 मराठी संस्था के पदाधिकारी पहुंचे , जिन्होंने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया | बसंतोत्सव कार्यक्रम में महान शास्त्रीय गायक सुनील कुलकर्णी के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई , जिसको सुनकर दिल्लीवासी खुश हो गए |

महान शास्त्रीय गायक सुनील कुलकर्णी ने मैफ़िल की  शुभारम्भ  गौड मल्हार  राग  ‘बरखा बहार आयी….’ या बंदिश गायन से कीं . शाम कल्याण राग के  ‘चंदनाचे परिमळ आम्हा काय त्याचे’ इस गीत से ख़ूब तालियाँ बटोरी . ‘राम राम मुकुंद जयजय’ यह भजन, बहार वसंत राग ’ सावरे सलोने…’ बंदिश व तरानो को भी दर्शकों सराहा . ‘डारो न डारो मोपे रंग.. ‘ भैरवी  से कार्यक्रम का समापन हुआ.. मराठी गाने गाकर गायक ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए |

वही इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिताराज्य मंत्री रामदास अठावले के साथ-साथ सांसद अरविंद सावंत, विनायक राउत, अनिल देसाई, श्रीनिवास पाटिल, कुमार केतकर, हुसैन दलवाई, गिरीश बापट, गोपाल शेट्टी, मनोज कोटक, राम दास नेता, उमेश पाटिल, डॉ सुभाष भामरे, डॉ नरेंद्र जाधव, डॉ भारती पवार, सुनील मेंडे, संजय मंडालिक, हेमंत पाटिल आदि उपस्थित थे।

दिल्ली मराठी प्रतिष्ठान संस्था के अध्यक्ष  वैभव डांगे ने टेन न्यूज़ को बताया की दिल्ली के ओल्ड महाराष्ट्र सदन ने बसंतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया , इस कार्यक्रम का उद्देश्य था की दिल्ली में बजट सत्र चल रहा है , जिसमे महाराष्ट्र के लोकसभा और राज्यसभा सांसद दिल्ली आए हुए है | वही दिल्ली एनसीआर में महाराष्ट्र के लोग निवास करते है , उन्हें इस कार्यक्रम में बुलवाकर एक दूसरे से मिल सके |

साथ ही उनका कहना है की इस कार्यक्रम में शास्त्रीय गायक सुनील कुलकर्णी ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति दी , जिसको सुनकर सभी दर्शकों काफी लुफ्त उठाया है | वही दिल्ली मराठी प्रतिष्ठान के वरिष्ठ अधिकारी श्रीराम जोशी ने बताया की इस कार्यक्रम मे महाराष्ट्र राज्य के लोकसभा और राज्यसभा के 68 सांसद शामिल रहे | इस कार्यक्रम में दिल्ली की 26 मराठी संस्था के पदाधिकारी पहुंचे , जिन्होंने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया | बसंतोत्सव कार्यक्रम में महान शास्त्रीय गायक सुनील कुलकर्णी के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई , जिसको सुनकर दिल्लीवासी खुश हो गए |

कार्यक्रम को सफल बनाने में  विवेक  गर्गे . गणेश रामदासी  आदि लोगों ने काफ़ी मेहनत की । कार्यक्रम में रामचंद्र खुपकर , वसंतराव पाटिल, गजानन माली , कर्नल काकतीकर , एल आर लांज़िले, आदि गणमान्य मराठी लोग उपस्थित रहे

Photo Highlights of Basanta Utsav celebrations at Maharashtra Sadan

Leave A Reply

Your email address will not be published.