महेश शर्मा ने मोदी के कार्यो पर शन्टी के लिए मांगे वोट.
केन्द्रीय संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने शाहदरा के बाबूराम स्कूल चैंक पर चुनावी सभा के दौरान क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी शिरोमणी अकाली दल के सांझे उम्मीदवार जतिन्दर सिंह शन्टी के हक में लोगो को ज्यादा से ज्यादा वोटो से शन्टी को जिताने की अपील की। पंजाबी गायक अशोक मस्ती ने शन्टी द्वारा भगत सिंह सेवादल के प्रधान के रूप में किए जा रहे सामाजिक कार्या को सामने रखते हुए लोगो को शन्टी के हक में वोट देने की बात कही। सेवादल की ऐंबुलैंसो एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के द्वारा लोगो की दुख-सुख मंे की जाती निष्काम सेवा को भी मस्ती ने याद किया। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की विदेशो में बड़ रही साख का जि़क्र करते हुए शर्मा ने इस कारण से देश में सैलानीयों के बड़ी संख्या में आने पर भी दावा किया।
Comments are closed.