भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नोएडा
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नोएडा
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नोएडा महानगर की अध्यक्ष सुमन ढाका के नेतृत्व में सैक्टर 19 श्रीमती शारदा सिंघल के निवास पर बैठक की। जिसमें सर्दियों में जरूरतमंद गर्म कपड़ों को बाटनें के लिए 17.12.2013 को निश्चित किया गया है तथा जिन व्यक्तियों के वोट नही बने है उन व्यक्तियों के आनलाइन वोट बनवाने के लिए घर घर जाकर मदद करेंगें। जिन व्यक्तियों के नाम वोटर लिस्ट में नही है किन्तु वोटर लिस्ट में ढूढवानें के लिए मदद करेंगें। अगर किसी भी व्यक्ति को वोटर लिस्ट में नाम ढूढने में परेशानी हो तो 2444442 से सम्पर्क कर सकते है। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती शकुन्तला सिरोही, अन्नू शर्मा, साधना चैहान, विभा अग्रवाल, डिम्पी सैनी, कुसुम शर्मा, रागनी पोरवाल इत्यादि लोगों ने भाग लिया।