दिल्ली : एम्स अस्पताल की 9वीं मंजिल में लगी भीषण आग, 22 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

Ten News Network

नई दिल्ली :– बुधवार को दिल्ली एम्स में भीषण आग लगने से अस्पताल में हड़कम्प मच गया, आपको बता दे कि आग देर रात दिल्ली के एम्स अस्पताल की 9वी मंजिल में लगी थी, 22 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

दरअसल देर रात 10.30 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में आग लगी थी, आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची 22 से ज्यादा दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है करीब 1 घण्टे लगे आग पर काबू पाने में।

अग्निशमन अधिकारी सुनील चौधरी ने टेन न्यूज़ को बताया कि हमे रात 10.30 पर आग लगने की सूचना मिली थी। अब आग पर काबू पा लिया गया है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। जहां आग लगी उस जगह को कोविड सैम्पलिंग के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था।

एएनआई के मुताबिक एम्स के डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार इस ब्लॉक में जांच इत्यादि के कार्य किए जाते हैं। यहां मरीजों को भर्ती नहीं किया जाता है। स्थिति यह है कि बुधवार को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी थी जो धीरे धीरे नौवीं मंजिल तक पहुंच गयी।

प्रत्यक्षदर्शी डॉक्टरों के अनुसार रात तकरीबन 10 बजे के आसपास आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद एम्स के सुरक्षा गार्डों ने काफी प्रयास किया। साथ ही दिल्ली अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। इस दौरान एक के बाद एक दमकल वाहन आना शुरू हुए और रात 11 बजकर 15 मिनट तक 22 वाहन पहुंच चुके थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.