नई दिल्ली :– पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली पहुँची , साथ ही उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात बहुत से मुद्दों पर चर्चा की। आपको बता दें कि चुनाव जीतने के बाद ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से समय मांगा था।
पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि तीसरी बार सरकार बनाने के बाद ही प्रधानमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा था , आज पीएम के साथ शिष्टाचार मुलाकात हुई।
साथ ही उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान, मैंने राज्य में कोविड और अधिक टीकों और दवाओं की आवश्यकता का मुद्दा उठाया। बंगाल राज्य का नाम बदलने को लेकर मैंने प्रधानमंत्री से चर्चा की , प्रधानमंत्री ने कहा कि वो इसे देखेंगे।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे राज्य को आबादी के हिसाब से दूसरे राज्यों से बहुत कम वैक्सीन मिली है। ममता बनर्जी ने कहा कि हम दिल्ली में आउटसाइडर हैं, हम आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए यहां कहां जाएंगे।
उन्होंने विपक्षी नेताओं से मुलाकात को लेकर कहा कि कई दलों में हमारे अच्छे मित्र भी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कमलनाथ, आनंद शर्मा ने मेरे साथ मुलाकात की , सोनिया गांधी ने कल हमें चाय पर बुलाया है।
अरविंद केजरीवाल और शबाना आजमी ने भी मिलने की इच्छा जताई है , 2024 की तैयारी को लेकर सवाल के जवाब में बंगाल की सीएम ने कहा कि चुनाव में अभी समय है , लेकिन तैयारी तो पहले से करनी पड़ती है।
बंगाल की सीएम ने कहा कि त्रिपुरा में हमारे लोगों को नजरबंद किया गया। ममता बनर्जी ने मीटिंग को अच्छा बताया और कहा कि इस दौरान उनकी चुनाव को लेकर कोई बात नहीं हुई, एक सवाल के जवाब में ममता ने कहा कि उम्मीदों के साथ ही काम करना पड़ता है।
