नई दिल्ली :– दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आज प्रेस वार्ता करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वैक्सीनेशन को लेकर काम कर रहे हैं।
मनीष सिसोदिया ने कहा की बीजेपी अपने कोविड मैनेजमेंट के फेलियर को छिपाने के लिए केजरीवाल को गाली देती हैं। पूरे देश में उनसे कोविड नहीं सभंला , लेकिन जब कोविड संभालने की बात थी, वैक्सीन लाने की बात थी तब वह इमेज और चुनाव मैनेजमेंट में लगे रहें। जब अरविंद केजरीवाल वैक्सीन की मांग कर रहे हैं तो भाजपा के लोग उनपर हमला करते हैं।
उन्होंने कहा हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर कहते हैं कि केजरीवाल वैक्सीन धीरे-धीरे लगाएं। वहीं जेपी नड्डा ने भी केजरीवाल को भला बुरा कहा।दिल्ली के लोग वैक्सीन की मांग कर रहे हैं और अरविंद केजरीवाल मेहनत करके वैक्सीन की मुहिम को आगे बढ़ाना चाहते हैं, सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अगर थर्ड वेव आती है तो उससे पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग जाए और सब लोग एंटीबॉडीज बन जाएं, तो ऐसे में बीजेपी के लोग केजरीवाल को गालियां देते हैं।’
मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने पहले दिल्ली के लोगों की ऑक्सीजन रोक ली, फिर अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में जाकर इनसे लड़ाई की और दिल्लीवासियों को ऑक्सीजन उपल्बध कराई, जिसके बाद दिल्ली के हजारों लोगों की जान बच पाईं।
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा आज सीएम केजरीवाल कह रहे हैं कि हमें दिल्ली के सभी लोगों को वैक्सीन लगवानी है तो ये गालियां देने लगते हैं। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि जब तक दिल्ली के हरेक आदमी के लिए वैक्सीन नहीं आ जाएगी, तब तक केजरीवाल इस तरह से वैक्सीन मांगते रहेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘जब अरविंद केजरीवाल वैक्सीन मांगने लगते हैं तो आप उन्हें गालियां देने लगते हो, और राजनीति करने का आरोप लगाते हो। मैं बीजेपी के लोगों से कहता हूं जहां भी आपकी सरकार है वहां लोगों को वैक्सीन लगाने पर ध्यान दें।’
सिसोदिया ने कहा केजरीवाल वैक्सीन मांगते रहेंगे, भाजपा चाहे गाली देती रहे।’ उन्होंने कहा, ‘सीएम केजरीवाल का मकसद लोगों की जान बचाना है, और भाजपा का मकसद वैक्सीन बेचना है, तो वो अपना काम करते रहिए।