पूर्वांचल सभा के मकर संक्रान्ति महोत्सव में मनोज तिवारी ने मचाई धूम

Lokesh Goswami Ten News Delhi :

आज देशभर में हिन्दुओ का पवित्र त्यौहार मकर संक्रांति बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है.हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का खास महत्व भी है इसी के चलते आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली बीजेपी ने एक बड़ा महोत्सव मनाया जिसमे बड़ी भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। .

इस कार्यक्रम में बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भोजपुरी गाने के साथ एन्ट्री की जिससे तालकटोरा स्टेडियम तालिओं से गूंज उठा। इस पर्व को पूरे भारत में विभिन्न रुपों में मनाया जाता है। उत्तर भारत के पंजाब और हरियाणा में इसे लोहड़ी के रुप में मनाया जाता है। इसी के साथ तमिलनाडु में इस प्रमुख रुप से पोंगल के नाम से जाना जाता है।मनोज तिवारी ने इस मौके पर देशवासियो को शुभकामना देते हुए कहा की देशवासियो को मकरसंक्रांति,लोहड़ी,पोंगल की हार्दिक बधाईया भगवान सभी की मनोकामना पूर्ण करे

उन्होंने कहा की हमें उम्मीद नहीं थी की इतनी संख्या में लोग इस सम्मलेन में पंहुच जायेंगे हम आगे इतनी संख्या को देखते हुए इसे और बड़े स्तर पर आयोजित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.