MANOJ TIWARI DELHI BJP PRESIDENT : IN MCD ELECTIONS YOUTH CANDIDATES WILL BE GIVEN PREFERENCE

Galgotias Ad

JITENDER PAL- TEN NEWS

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने आज प्रदेश भाजपा प्रभारी श्री श्याम जाजू के साथ एक पत्रकारवार्ता को सम्बोधित किया और निगम चुनावों को लेकर पार्टी द्वारा लिये गये निर्णयों एवं तैयारियों से अवगत कराया। पत्रकारवार्ता में दिल्ली से सांसद केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन, राष्ट्रीय मंत्री श्री महेश गिरी, श्री प्रवेश वर्मा एवं डाॅ. उदित राज, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल एवं श्री रविन्द्र गुप्ता और उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर उपस्थित थे।

श्री मनोज तिवारी एवं श्री श्याम जाजू ने घोषणा की कि पार्टी संगठन आगामी नगर निगम चुनाव के लिये पूरी तरह सक्रिय है। भाजपा हमेशा अपने संगठन के बल पर चुनाव लड़ती है और इसी के चलते हमने दिल्ली के सभी 13372 बूथों पर 5-5 बूथ प्रबंधकों की टोलियां गठित की हैं और इनकी एक कार्यशाला 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी।

श्री तिवारी ने कहा कि चुनाव की तैयारियों के लिये हमने एक संगठनात्मक निर्णय प्रदेश पदाधिकारियों की सर्वसमत्ति से लिया है कि हम आगामी नगर निगम चुनाव में नये युवा चेहरों को मौका देंगे। इसके पीछे उद्देश्य पार्टी में एक नये नेतृत्व का विकास करना है। हमने पार्टी में हर स्तर के साथ ही वर्तमान निगम पार्षदों से भी इस पर चर्चा की है और सभी ने पार्टी के निर्णय को सर्वोपरि माना है। अतः आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा के वर्तमान पार्षदों या उनके परिजनों को टिकट नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम नये चेहरों के साथ बेहतर दिल्ली, सुंदर दिल्ली का संकल्प लेकर नगर निगम चुनाव में जायेंगे।

श्री तिवारी ने कहा कि आज हमें जानकारी मिली है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली के चुनाव आयुक्त से मांग की है कि आगामी नगर निगम चुनाव ई.वी.एम. मशीनों की जगह बेलट पेपर के माध्यम से कराये जायें, उनकी यह मांग एक पुरानी कहावत खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे को चरितार्थ करती है और इसके पीछे निगम चुनाव में हार का भय एक प्रमुख कारण है। यह आश्चर्य का विषय है कि देश एवं दिल्ली में कांग्रेस ने अनेक चुनाव जीते/हारे हैं और आम आदमी पार्टी तो 2015 में इसी ई.वी.एम. मशीन से हुये चुनावों में 96 प्रतिशत सीटों की जीत दर्ज करा चुकी है पर आज ई.वी.एम. मशीनों की विश्वस नीयता पर संदेह कर रही है। श्री तिवारी ने कहा कि यदि अरविन्द केजरीवाल एवं अजय माकन को ई.वी.एम. पर विश्वास नहीं है तो वह दिल्ली विधानसभा का चुनाव पुनः बेलट पेपर पर करायें और अजय माकन भी अपनी पार्टी नेतृत्व से कहें कि पंजाब में भी पुनः बेलट पेपर मतदान करवायें।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता एक बार भ्रमित हो सकती है पर बार-बार नहीं होती है। झूठे वायदों से भ्रमित दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को भारी समर्थन दिया पर दो वर्ष तक दिल्ली में कोई काम न करने का नतीजा है कि बड़े प्रचार के बाद भी न पंजाब न गोवा वो कहीं की जनता को भ्रमित नहीं कर पाये क्योंकि हर जगह यह सच पहुंचा कि दिल्ली में विकास ठप्प हो चुका है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/vjm7zo_x1kE” frameborder=”0″ allowfullscreen></iframe>

Leave A Reply

Your email address will not be published.