छठ पर यमुना में झाग देख भड़के मनोज तिवारी, केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की उठायी मांग

Galgotias Ad

लोक और आस्था का महा पर्व छठ की शुरुआत हो गई है, इस बीच राजधानी दिल्ली में यमुना के प्रदूषित पानी पर सियासत भी शुरू हो गई है। आज बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने यमुना का दौरा किया और केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पानी पर अमोनिया मिला जहर तैर रहा है। अरविंद केजरीवाल को यहां आना चाहिए था। हमारी मां-बहनें इसी पानी में डुबकी लगा रही हैं। क्या ये दिल्ली के लोगों के लिए इंसाफ है? कोर्ट को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और दिल्ली सरकार को बर्खास्त करना चाहिए।

यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा की सुप्रीम कोर्ट को इसका स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और इस सरकार को बर्ख़ास्त करना चाहिए। 7 साल बाद दिल्ली सरकार अगर यहां के लोगों को ये तस्वीर देती है तो उनको पद पर रहने का अधिकार नहीं है।

आपको बतादें कि कोरोना वायरस के मद्देनजर दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने यमुना नदी के किनारे छठ पूजा की अनुमति नहीं दी है। लेकिन फिर भी लोग यमुना के किनारे छठ पूजा मना रहे हैं।

इससे पहले मनोज तिवारी ने ट्विट करते हुए लिखा की क्या हाल कर दिया आप ने दिल्ली का, ये आज की यमुना नदी की तस्वीरें काफ़ी चिंताजनक हैं और ये तस्वीरें बयान करती हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पूर्वांचलीयों की आस्था के पर्व छठ पूजा को यमुना नदी के तट पर मनाने से रोक क्यों लगाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.