वेतन न मिलने पर एमसीडी के डॉक्टर कल से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल , मरीजों को होगी परेशानी

Ten News Network

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– बकाये वेतन की मांग को लेकर उत्तर दिल्ली नगर निगम के डॉक्टर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। उत्तर दिल्ली नगर निगम के डिस्पेंसरी, पॉलिक्लीनिक और हिंदु राव अस्पताल में एक बार फिर बकाए वेतन का मुद्दा गहराया हुआ है। इस कड़ी में डॉक्टरों ने सामूहिक अवकाश भी मनाया था।

 

हाल ही में इसी नगर निगम के कस्तूरबा अस्पताल ने अपनी हड़ताल वापस ली थी , लेकिन कल से फिर हड़ताल पर जाएंगे। इससे पहले कोविड काल में कई महीनों तक सैलरी न मिलने पर डॉक्टरों ने अक्टूबर में हड़ताल की थी।

 

डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें नियमित रूप से वेतन का वादा किया गया था। हालांकि तीन-चार महीने से दोबारा बकाया सैलरी नहीं मिल रही है।

 

हिंदू राव रेजिडेंट डॉक्टर असोसिएशन के हेड डॉ. अभिमन्यु सरदाना ने बताया कि सभी रेजिडेंट सामूहिक अवकाश पर थे और सिर्फ इमर्जेंसी सेवाएं दी जा रही थीं। उन्होंने कहा, ‘हमें अभी भी प्रशासन की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है और न ही सैलरी को लेकर कोई मिली है। हमने नगर निगम डॉक्टर एसोसिएशन के साथ बैठक भी की थी और अब हम सोमवार से हड़ताल करेंगे।

 

उत्तर दिल्ली के मेयर जय प्रकाश ने डॉक्टरों से हड़ताल पर न जाने की अपील की। साथ ही उन्हें एक महीने का वेतन जारी करने का वादा किया। उन्होंने कहा सभी डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से अवकाश किया। हमें यह ध्यान देना होगा कि हमारे अस्पताल में आने वाले मरीज को कोई परेशानी न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.