सौरभ भारद्वाज का बयान , बीजेपी विधायक ने खोली एमसीडी में भ्रष्टाचार की पोल, मकान बनाने के लिए लेती है एमसीडी पैसे

Ten News Network

नई दिल्ली :– आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आज एमसीडी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक ने एमसीडी में भ्रष्टाचार की पोल खोली है। भाजपा विधायक अनिल वाजपेयी ने कहा है कि जो एमसीडी को पैसे देता है वही मकान बना सकता है।

भाजपा विधायक ने मेयर पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। अनिल वाजयेपी ने कहा है कि मेयर ने अवैध इमारतें अपने संरक्षण में बनवायी हैं, उनको अभी तक नहीं तोड़ा गया है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी अधिकारी और भाजपा विधायक की कॉल रिकॉर्डिंग से स्पष्ट है कि बिल्डिंग विभाग और भाजपा शासित एमसीडी अपने संरक्षण में पैसे खाकर अवैध निर्माण करवा रही है।

जिस तरह की लूटमार वर्तमान में भाजपा शासित एमसीडी में चल रही है उतनी लूटमार तो भाजपा के पिछले 15 सालों के शासन में कभी नहीं चली है। मेरे विधानसभा क्षेत्र में एक-एक बिल्डिंग बनाने के लिए एमसीडी 10 से 15 लाख रुपए ले रही है। पूरी दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान भी अवैध बिल्डिंग का काम चल रहा था, लेकिन एमसीडी-पुलिस ने कभी नहीं रुकवाया।

एमसीडी के अंदर यह संदेश है कि पिछली बार की तरह भाजपा के जो पार्षद से चुने गए हैं, उनके टिकट काटे जाएंगे। ऐसे में भाजपा के पार्षदों को लगता है कि अब हमारा टिकट कट रहा है और इस वजह से बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार चल रहा है। मेरे विधानसभा क्षेत्र में एक-एक बिल्डिंग बनाने के लिए एमसीडी 10 से 15 लाख रुपए ले रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.