MEETING OF 3 MAYOR’S OF DELHI WITH LG DELHI – NEWS UPDATE

Galgotias Ad

उपराज्यपाल ने नगर निगमों को 300 करोड़ रूपए का ऋण देने की पेशकश की ।

· उपराज्यपाल ने नगर निगम कर्मचारी यूनियनांे से हड़ताल समाप्त करने की अपील की।

· 1000 करोड़ रूपए निगम कर्मचारियों के 31 मार्च 2016 तक के वेतन भुगतान के लिए पर्याप्त है।

उपराज्यपाल श्री नजीब जंग ने आज राज निवास में दिल्ली नगर निगम के तीनों महापौरों एवं नगर निगम कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों से अलग-अलग मुलाकात की।

उपराज्यपाल ने हड़ताल के मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने एवं दिल्लीवासियों को इससे हो रही कठिनाईयों को ध्यान में रखते हुए उत्तरी एवं पूर्वी नगर निगमों को दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा 300 करोड़ रूपए का ऋण देने की पेशकश की है।

दिल्ली सरकार 693 करोड़ रूपए नगर निगमों को जारी कर चुकी है। उत्तरी एवं पूर्वी नगर निगमों को अतिरिक्त 300 करोड़ रूपए देने से यह राशि कुल मिलाकर 1000 करोड़ रूपए हो जाएगी। यह 1000करोड़ रूपए निगम कर्मचारियों के 31 मार्च 2016 तक के वेतन भुगतान के लिए पर्याप्त है।

उपराज्यपाल ने शहर एवं दिल्लीवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी यूनियनों से हड़ताल समाप्त करने एवं कार्य पर लौटने की अपील की।

उपराज्यपाल ने यह भी आश्वासन दिया है कि वह एक दीर्घकालिक समाधान के लिए चौथे वित्त आयोग की रिपोर्ट के कार्यान्वयन के संबंध में दिल्ली सरकार से बात करेंगे।

Comments are closed.