अधिकारियो और बिल्डर्स को मंत्री सतीश महाना की फटकार
PHOTO,VIDEO, STORY- JITENDER PAL – TEN NEWS
नोएडा प्राधिकरण में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना की समीक्षा बैठक चल रही है अलग-अलग मुद्दों के अधिकारियों से मीटिंग की बात कर रहे थे वही काफी बड़ी संख्या में फ्लैट बॉयर्स प्राधिकरण के गेट पर इकट्ठे हो गए जब प्राधिकरण के गार्ड ने गेट बंद कर दिया। शाम को प्रेसवार्ता के दौरान औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि हमने सभी अधिकारियो की बात सुनी है इनके साथ साथ यबॉर्स और बिल्डर्स की बात सुनी , बिल्डर्स को शर्त के अनुसार समय दिया जाए ताकि वो समय पर फ्लैट्स को तैयार करके बायर्स को दे सके , अगर बिल्डर तह समय के अनुसार फ्लैट्स देने में लापरवाई करता है तो उसके खिलाफ कानूनी करवाई की जाएगी, और बिल्डर को जेल भी जाना पड़ सकता है. अधिकारियो को समय पर जो परियोजनाये चल रही है उनको तैयार जल्द किया जाय , आने वाले समय में भूमाफिया पर भी शिकंजा कसा जायेगा , जो सरकारी जमीन पर कब्ज़ा करके बैठे है अगर भूमाफियाओ के साथ कोई अधिकारी की साठगांठ पायी जाती है उस पर कानूनी करवाई की जायेगी ,
