दिल्ली में 10 जनवरी को गूंजेगी मोदी की दहाङ

Galgotias Ad

दिल्ली में आने वाले विधान सभा चुनाव में बी जे पी की रैलिया शुरू हौने जा रही है। जिसमें पहली रैली की शुरूआत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आयोजित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता प्रभात झा ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया। कि जिस तरह मोदी जी के नेतृत्व में अन्य राज्यों में जीतकर सरकारे बनाई है। उसी तरह अब दिल्ली की बारी है। और जिसकी शुरूआत 10 जनवरी को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली के साथ सम्मान समारोह का आगाज होगा। इस विशाल रैली को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सेबोधित करेंगे। और उनके साथ-साथ हरियाणा, झारखण्ड, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर के मुख्य मंत्रियो के साथ इस रैली में शिरकत करेंगे। आगे बताया मोदी जी का जो सपना है कांग्रेस मुक्त अभियान जिस तरह अन्य राज्यों में चला। उसी तरह दिल्ली में भी चलेगा। प्रभात झा ने बताया जिस तरह दिल्ली में कांग्रेस के शासनकाल में जनता त्रस्त रही। और नई पार्टी (आम आदमी पार्टी) दिल्ली में आंधी की तरह आई। और दिल्ली की जनता को सपने दिखाकर सरकार बनाई और अपने झूठे वादे निभाने के समय पर भाग खड़ी हुई। अब दिल्ली की जनता को समझ आ गया है, कि दिल्ली के अंदर भाजपा ही एक स्थिर सरकार दे सकती है।

ऋचा राजपूत

Comments are closed.