दिल्ली : मोहल्ला क्लीनिक में लगी भीषण आग आग, एक की मौत , पुलिस जाँच में जुटी

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– दिल्ली में एक बड़ा हादसा देखने को मिला है , जी हाँ दिल्ली के दरियागंज स्थित मोहल्ला क्लीनिक में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं और कुछ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया ।

लेकिन इस दर्दनाक हादसे में एक शख्स की जलकर मौत हो गई। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

दमकल कर्मियों को मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मोहल्ला क्लीनिक के लिए साइट पर बनाई गई पोर्टा कैबिन में आग लगी थी।

दरियागंज थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 285 / 304A के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.