पिछले 24 घण्टे में दिल्ली के अंदर संक्रमितों से ज्यादा स्वस्थ हुए मरीज , मृतकों की संख्या में नही आई गिरावट

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है , लेकिन स्वस्थ मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घण्टे में संक्रमितों से ज्यादा स्वस्थ मरीजों की संख्या है , जिसके कारण अब दिल्ली सरकार ने राहत की सांस ली ।

 

आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घण्टे के अंदर कोरोना वायरस के 4071 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,42,899 हो गई है। दिल्ली में अभी कुल 32064 सक्रिय मामले हैं।

 

साथ ही दिल्ली में पिछले 24 घण्टे के अंदर 38 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब तक कुल 4945 लोगों की मौत हो चुकी है। खासबात यह है कि दिल्ली में रोजाना 30 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हो रही है , जिससे दिल्ली सरकार की चिंता बनी हुई है कि आखिर मृतकों की संख्या में कब गिरावट होगी।

 

दिल्ली में पिछले 24 घण्टे के अंदर 4219 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 2,05,890 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घण्टे में 10681 आरटी-पीसीआर जांच और 51292 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं।

 

दिल्ली मे पिछले 24 घण्टे में कुल 61973 जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कुल 24, 92,602 जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी कुल 18648 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में कुल कंटेनमेंट की संख्या 1820 हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.