MOST WANTED OF SAMACHAR PLUS HELPS POLICE TO SEND MANY CRIMINALS BEHIND BAR
समाचार प्लस का कार्यक्रम ‘वांटेड’ सुर्ख़ियों में है. सुर्ख़ियों में इसलिए नहीं है कि टीआरपी में ये अव्वल नंबर पर पहुँच गया है या इसे कोई अवार्ड मिल गया . सुर्ख़ियों में इसलिए है कि वांटेड अपराधियों के आँखों की किरकिरी बन गया है. कई लापता अपराधी ‘वांटेड’ की बदौलत आज जेल की सलाखों के पीछे हैं. हाल ही में 12 लाख का इनामी अपराधी अमित उर्फ भूरा भी वांटेड की बदौलत ही गिरफ्तार हुआ. इसके पहले मोनू पहाड़ी, सुरेंद्र सिंह उर्फ धारा और जोगेंदर उर्फ जुगला भी गिरफ्तार हुए जो वांटेड की सफलता की कहानी अपने आप बयान करता है.
Comments are closed.