ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम ने नेशनल अवार्ड 2021 का किया आयोजन , उद्यमियों को किया सम्मानित

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम संस्था ने एमएसएमई सेक्टर के बिजनेसमैन को सपोर्ट करने के लिए नेशनल अवार्ड फॉर बिजनेस एक्सीलेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में एमएसएमई सेक्टर से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को सम्मानित किया गया। वही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले शामिल हुए , साथ ही उनके द्वारा सभी एमएसएमई सेक्टरों के तमाम उद्यमियों को सम्मानित किया गया।

इसमें खासतौर से महिला द्वारा उद्योग में किए गए सहयोग के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया।वही देश के जाने माने महान मूर्तिकार पद्मभूषण और पद्मश्री रामसुतार को आवर्ड देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बहुत से देशों के दूतावास शामिल हुए।

वही इस कार्यक्रम की शुरुआत में ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम संस्था के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र जोशी ने कहा कि भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम लगातार प्रयास कर रहा है , इसी प्रयास और बिजनेसमैन को मोटिवेशनल सपोर्ट देने के लिए अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया ।

साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी और लॉकडउन के दौरान एमएसएमई सेक्टर को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अब बाजार खुले हैं तो बिजनेसमैन को मोटिवेशनल सपोर्ट देने के लिए ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम लगातार प्रयास कर रहा है और एमएसएमई बिजनेसमैन नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर बिजनेस अपॉर्चुनिटी क्रिएट कर रहा है, जिससे कि अलग-अलग देशों में बिजनेस को बढ़ावा मिल सके।

वही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री का जो सपना है आत्मनिर्भर भारत का , उसको हमारे देश के सभी उद्यमी पूरा कर रहे है , आने वाले समय मे हमारा देश जरूर आत्मनिर्भर बनेगा , जो बाहरी देशों से सामान आता है , कुछ सालों में हमारा देश वो सामान विदेशों में भेजेगा ।

महाराष्ट्र और मुंबई जो कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है , उसको लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले का कहना है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कुछ सख्त कदम नही उठा रहे है , वो सरकार विफल हो रही है , देखा गया है कि देश मे 75 प्रतिशत केस महाराष्ट्र से आ रहे है, जो चिंताजनक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.