महाराष्ट्र सरकार बदलने पर रुका बुलेट ट्रेन का प्रोजेक्ट , केंद्र की चिंताएं बढ़ी

Ten News Network

मुंबई में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर पालघर जिले में आंदोलन हो रहे हैं, वहां रहने वाले आदिवासी समाज के लोगों में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर कई चिंताएं नजर आ रही हैं।

 

पिछले वर्षों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश ने मुंबई से अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड ट्रेन, जिसे हम बुलेट ट्रेन के नाम से जानते हैं, इस प्रोजेक्ट का सपना देखा था, इस प्रोजेक्ट के लिए इस बार कुल 7897 करोड़ रुपए का आवंटन हुआ है, पिछले साल भी इस प्रोजेक्ट हेतु कुल 10 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया गया था।

 

किंतु चिंताजनक बात है कि जिस तेजी से इसके लिए धन का आवंटन किया जा रहा है, उस तेजी से इस प्रोजेक्ट पर काम नहीं हो पा रहा, इसी का जिक्र करते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा जब तक महाराष्ट्र सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए तैयार नहीं होती तब तक इस प्रोजेक्ट का काम अहमदाबाद से वापी तक ही चलेगा।

 

गौरतलब की बात है कि बुलेट ट्रेन सर्वे के दौरान महाराष्ट्र के पालघर जिले में इसके विरुद्ध कई बार आंदोलन हुए हैं खास तौर पर आदिवासी समाज को इस प्रोजेक्ट के कारण अपनी जमीनें चली जाने का डर सता रहा है।

 

इस सिलसिले में आदिवासी समाज को मनाने की कई बार कोशिशें की गई किंतु यह लोग नहीं माने और फिलहाल में महाराष्ट्र की सरकार द्वारा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में कोई खासा रुचि भी नहीं देखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.