रोहिंग्या मुस्लिमों पर अत्याचार के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर हुआ प्रदर्शन

Galgotias Ad

ROHIT SHARMA

NEW DELHI : म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर हो रहे चरमपंथियों के हमलों के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आज दिल्ली के जंतर मंतर पर मार्च निकाला और प्रदर्शन कर विश्व समुदाय के लोगों से इसके विरोध में आवाज बुलंद करने की अपील की गई। मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग एकजुट हुए। इस दौरान उन्होंने म्यांमार के रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले और बच्चों पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं की निंदा की।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे ज़ुल्म को ख़त्म करने और रोहिंग्याओं को इंसाफ देने की मांग की। साथ ही प्रदर्शन कर रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोहिंग्या नरसंहार की निंदा करते हुए कहा कि आज दुनिया की हर इंसाफपसंद कौम रोहिंग्या मुसलमानों को इंसाफ दिलाने के लिए उनके साथ खड़ी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.