नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने आज शाम प्रधानमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में नरेंद्र मोदी को जहां 674664 वोट मिले, वहीं सपा की शालिनी यादव 195159 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
शपथ लेने से पहले पीएम मोदी संभावित मंत्रियों से अपने आवास 7 रेस कोर्स रोड में चाय पर चर्चा की । मोदी के साथ चाय पर चर्चा में अनुराग ठाकुर, पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर भी मौजूद थे ,इससे पहले आज सुबह, नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने से पहले अपनी मंत्रिपरिषद को व्यवस्थित रूप देने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ अंतिम दौर की वार्ता की ।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी , भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी , मुरली मनोहर जोशी , कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी , सोनिया गांधी , पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेता शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।
खासबात यह है कि नरेंद्र मोदी ने हाथ जोड़कर सभी उपस्थित अतिथियों का अभिवादन किया , राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी के बाद कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली , अमित शाह ने तीसरे नंबर पर ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ , नितिन गडकरी ने चौथे नंबर पर ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ , सदानंद गौड़ा ने पांचवें नंबर पर ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ , निर्मला सीतारमण ने छठे नंबर पर ली कैबिनेट के मंत्री पद की शपथ , नरेंद्र सिंह तोमर ने आठवें नंबर पर ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ।
लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान ने सातवें नंबर पर ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ , नरेंद्र सिंह तोमर ने आठवें नंबर पर ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ , रविशंकर प्रसाद ने नौवें नंबर पर कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली , अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल ने 10वें नंबर पर कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली ,थावरचंद गहलौत ने 11वें नंबर पर कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली , एस जयशंकर ने 12वें नंबर पर कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली , डॉ रमेश पोखरियार निशंक ने 13वें नंबर पर कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली , अर्जुन मुंडा ने 14वें नंबर पर कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, स्मृति ईरानी ने 15वें नंबर पर कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली , डॉ हर्षवर्धन ने 16वें नंबर पर कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली , प्रकाश जावडेकर ने 17वें नंबर पर कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, पीयूष गोयल ने 18वें नंबर पर कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली ,धर्मेंद्र प्रधान ने 19वें नंबर पर कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली , मुख्तार अब्बास नकवी ने 20वें नंबर पर कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली

