मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण करुणेश ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया
गाजियाबाद,19फरवरी: : मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण करुणेश ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे 22फरवरी (रविवार ) को आयोजित पल्स पोलियों अभियान को पूर्ण गम्भीरता के साथ रणनीति के तहत आपस में समन्वय बनाकर पूरे जनपद में एक साथ प्रारम्भ करें,जिससे कोई भी शून्य से 5 वर्ष का बच्चा दवा पीने से वंचित न रह सकें । उन्होंने इस अभियान में शिक्षाविभाग,पंचायत,आंगनबाडी सेविकाओं ,आशा,ए0एन0एम0,राशन कोटेदार व ग्राम प्रधान का विशेष सहयोग लिए जाने के भी निर्देश दिए ।
मुख्य विकास अधिकारी ने कलेक्टेªट सभागार में आयोजित पल्स पोलियो अभियान के क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स सदस्यों को सम्बोधित करते हुए हुए उक्त निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि जनपद पोलियो फ्री को कायम रखने के लिए टीम भावना से आपस में सभी विभागों से समन्वय बनाकर पूर्ण गम्भीरता के साथ प्रबुद्व नागरिकों के सहयोग से शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों ड्राॅप पिलायी जाय । उन्होंने जनपद के हाईरिस्क क्षेत्रों एवं ईंट भट्टों,रेलवे स्टेशन,बसस्टेण्ड,स्लम एरियाॅ क्षेत्रों को चिन्हित करके यहां पर्याप्त टीम लगाकर अभियान को संचालित किया जाय ताकि कोई भी बच्चा दवा पीने वंचित न रह सकें ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री करुणेश ने पल्स पोलियों अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे इस अभियान में जनपद में निर्माणाधीन बिल्डिगोें के स्वामियों,ठेकेदारों का भी सहयोग लेकर वहंा पर कार्यरत श्रमिकों के बच्चों को दवा पिलाने
की व्यवस्था करें तथा गांव स्तर परराशनकोटेदार,ग्राम प्रधानों एवं प्रबुद्व नागरिकों का भी सहयोग लिया जाय । उन्होंने पोलियो अभियान का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराये जाने के भी निर्देश दिए ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0अजेय अग्रवाल ने पल्स पोलियों अभियान को संचालित करने हेतु तैयार कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में 338859,शहरी क्षेत्रों में 406458 कुल 745317 शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों कों पोलियो ड्राॅप पिलाने का लक्ष्य
निर्धारित है,जिसके लिए देहात में747,शहर में 918 कुल 1665 पोलियांे बूथ बनाये गए है तथा 349 मोबाइल टीम लगायी गई है । उन्होंने कहा दवायें एवं स्टाफ पर्याप्त संख्या में संतोषजनक स्थिति में है । इस अवसर पर यूनीसेफ,डब्ल्यू.एच.ओ.,रोटेरियन के प्रतिनिधियों ने भी अभियान में दिए जा रहे सहयोग के विषय में विस्तार से अवगत कराया ।
इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ऋतु कात्यान,डिप्टी सी0एम0ओ0 संजय अग्रवाल,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,जिला विद्यालय निरीक्षक राजसिंह यादव ,जिला कार्यक्रम अधिकारी,यूनीसेफ व डब्ल्यू.एच.ओ.प्रतिनिधि,एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे । गाजियाबाद,19फरवरी : : जिलाधिकारी विमल कुमार शर्मा ने
किसान दिवस के अवसर पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे किसानों की समस्याओं को गम्भीरता के साथ प्राथमिकता पर त्वरित निस्तारित करें तथा किसानों को उनकी जरुरत की मूलभूत चीजें बिजली,खाद,बीज व सिंचाई हेतु पानी आवश्यकता नुसार तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित की जाय । उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि कार्य हेतु उपयोगी आवश्यकता की चीजों की उपलब्धता में किसी प्रकार की ढिलाई एवं लापरवाही न बरती जाय ।
जिलाधिकारी ने कलेक्टेªट सभागार में किसान दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उक्त निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि रबी फसल की सिंचाई कार्य हेतु किसानों को रजवाहों में पानी टेल तक पहुॅचाया जाय तथा बिजली की आपूर्ति भी बिना किसी अवरोध के देना सुनिश्चित करें । बिजली की समस्याओं के प्रकरणों को भी एक सप्ताह में निस्तारण हेतु अधीक्षण अभियन्ता विधुत को निर्देशित किया । उन्होंने गत माह में आयोजित किसान दिवस में किसान प्रतिनिधियों द्वारा उठायी गई समस्याओं की बिन्दुवार समीक्षा की तथा उनमें की गई कार्यवाही के संबंध में विस्तार से किसानों को अवगत कराया गया
।
किसान दिवस कार्यक्रम के अवसर पर किसान प्रतिनिधियों ने किसान प्रतिनिधि ने गन्ना किसानों का लंबित भुगतान के संबंध में आवश्यक जानकारी मांगने पर उन्हें अवगत कराया कि गन्ना भुगतान शीघ्र किए जाने हेतु नियमानुसार कार्यवाही के लिए जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि वे मिल मालिकों के सम्पर्क में रहकर भुगतान शीघ्र कराया जाय । किसानों द्वारा अवारा सांडों के प्रकोप से बचाव हेतु प्रशासन स्तर पर आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग रखी ।
किसान प्रतिनिधि ने खन्जरपुर माइनर पर अतिरिक्त कुलाबा स्थापित कराने व अवैध कुलाबों को हटाने की मांग प्रमुखता से रखी जिस पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण करुणेश ने अधिशासी अभियन्ता सिंचाई को इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए । इस अवसर पर किसान प्रतिनिधियो द्वारा बतायी गई यूरिया की कमी तथा अन्य क्षेत्रीय समस्याओं को मौके पर सुनकर निराकरण किया गया ।गन्ना का भुगतान में बैंको द्वारा भुगतान चढाने की जाने वाली देरी के संबंध में भी निराकरण हेतु एल.डी.एम. को निर्देश दिए ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण करुणेश ,उप निदेशक कृषि रोहताश कुमार ,जिला उद्यान अधिकारी पंकज कुमार, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई रविन्द्र सिंह यादव, अधीक्षण अभियन्ता विधुत सोमदत्त शर्मा,एल. डी.एम आर.एस.मीणा आदि सम्बन्धित अधिकारी सहित काफी संख्या में
किसान प्रतिनिधि चै.राजबीर सिंह,मनवीर सिंह,सत्येन्द्र तोमर,नेपाल सिंह,मनोज चैधरी,सुभाष तोमर आदि उपस्थित थे ।