जनपद में पांच द्विवसीय महिला जागरुकता अभियान- गाजियाबाद
जनपद में पांच द्विवसीय महिला जागरुकता अभियान – राज देवी चैधरी
उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं में जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से 08 मार्च को महिला दिवस को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में 25 फरवरी से 03 मार्च तक पांच द्विवसीय महिला जागरुकता अभियान मनाये जाना प्रस्तावित है ,जिसमें गाजियाबाद जनपद में उ0प्र0राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती राज देवी चैधरी को भाग लेने हेतु नामित किया गया है । राज्य महिला आयोग मा0सदस्या श्रीमती राज देवी चैधरी ने बताया कि प्रदेश के मा0मुख्यमंत्री महिलाओं के कल्याण हेतु बेहद संवेदनशील है,जिसके कारण महिला उत्पीडन की समस्याओं का काफी कमी आयी है। महिलाओं में उनके अधिकारों के प्रति सजगता लाने एवं उन्हें जागरुक करने के उद्देश्य से जनपद में पांच द्विवसीय अभियान संचालित है ।
उन्होंने बताया कि उनके द्वारा 25 फरवरी को जिला कारागार की महिला बन्दी ग्रहों/महिला आश्रमों /बालिका गृहों/संरक्षण गृहों का निरीक्षण किया जाएगा ,26 फरवरी को महिला चिकित्सालयों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभाग लेगी,जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण यथाः ब्लड प्रेशर,ब्लड शुगर, नेत्र एवं दंत व महिला सम्बन्धी जांच परीक्षण के साथ ही जीवन रक्षक/स्वास्थ्य सम्बन्धी दवायें निःशुल्क वितरित करायी जाएगी,27 फरवरी को स्थानीय लो.नि.वि. निरीक्षण भवन में मा0सदस्या की उपस्थिति में जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा,जिसमें सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगें,28 फरवरी को मा0सदस्या जनपद के चयनित लोहिया समग्र ग्राम का भ्रमण कर महिलाओं के परिपेक्ष्य में महिला शौचालय ,स्वास्थ्य केन्द्रों,बालिका की शिक्षा केन्द्रो की स्थिति व महिला सुरक्षा आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी लेंगी,व 03मार्च को मा0सदस्या जनपद में चयनित स्वंयसेवी संगठनों केे माध्यम से एक द्विवसीय महिला जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा ।
मा0सदस्या श्रीमती राज देवी चैधरी ने जनपद के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेकर महिलाओं के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करें था उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर निराकरण करें । गाजियाबाद,23 फरवरीः : जिलाधिकारी विमल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रमुख सचिव धर्मार्थ उ0प्र0शासन ने एक परिपत्र भेजकर अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ एवं मूल निवासियों को जिनको शासकीय व्यय पर हरिद्वार एवं ऋषिकेश की तीर्थ यात्रा करायी जायेगी उस यात्रा को समाजवादी श्रवण यात्रा के नाम से जाना जाएगा ।उन्होंने बताया कि यह निर्णय उच्चस्तरीय लिया गया है ।