33 ग़ज़लों की छवियों के प्रदर्शन के साथ ही कवि गोष्ठी आयोजित ग़ाजि़याबाद।
33 ग़ज़लों की छवियों के प्रदर्शन के साथ ही कवि गोष्ठी आयोजित ग़ाजि़याबाद। लोहिया नगर स्थित श्री गुरुनानक गल्र्स इंटर काॅलेज के सभागार में
आयोजित मासिक काव्य गोष्ठी के साथ काॅलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह की 33 ग़ज़लों की छवियों का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। राज्यसभा सांसद श्री केसी त्यागी व लब्ध प्रतिष्ठित कवि डाॅ. कुंअर बेचैन ने इस प्रदर्शनी का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर केसी त्यागी, डाॅ. बेचैन, जमील हापुड़ी व सरदार मनजीत सिंह को शाॅल व सरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। ओज के प्रसिद्ध कवि अरविन्द पथिक के कुशल संचालन में करीब दो दर्जन कवियों-कवियत्रियों ने काव्य पाठ कर माहौल में चार चांद लगा दिये। राज्यसभा सांसद ने जहां इस कार्यक्रम को गाजियाबाद के साहित्यिक इतिहास में एक मील का पत्थर बताया तो डाॅ. कुंअर बेचैन ने इसे संवेदनाओं का रचनात्मक संसार करार दिया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम की भूरि-भूरि सराहना की। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता डाॅ. कुंअर बेचैन ने की। इसकी विधिवत शुरुआत कवि चंद्रभानु मिश्र की सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद सरदार मनजीत सिंह, जो इस कार्यक्रम के संयोजक भी थे, ने मेरा गाजियाबाद पर आधारित ग़ज़लें व रचनाएं सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर
दिया। इसी क्रम में प्रसिद्ध शायर जनाब जमील हापुड़ी, गोविन्द गुलशन, चेतन आनंद, अनिमेष शर्मा, तूलिका सेठ, तरुणा मिश्रा, गीता गंगोत्री, अंकित चहल विशेष, डाॅ0 प्रेम किशोर शर्मा, प्रवीण कुमार, सतीश वर्द्धन, कीर्ति सिंह, विकास नागर, दुर्गेश अवस्थी आदि ने श्रेष्ठ रचना पाठ किया। इस अवसर पर पूर्वांचल महासंघ के संरक्षक श्री अशोक श्रीवास्तव, शहीद कैप्टन देवेन्द्र जस के पिता श्री भूपेन्द्र सिंह जस, शिवचरण चैहान, सुरेन्द्र त्यागी, मनोज त्यागी समेत सिख समाज व काॅलेज स्टाफ के अनेक लोग मौजूद रहे।