मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण करुणेश ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपदा प्रबन्धन प्लान डी एम एक्ट 2005
मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण करुणेश ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपदा प्रबन्धन प्लान डी एम एक्ट 2005 का अध्ययन कर उसका शतप्रतिशत अनुपालन करें तथा किसी भी प्रकार की आपदा एवं त्रासदी आने पर उससे निपटने के लिए सभी प्रकार आवश्यक सावधानियों को भी व्यवस्थायें सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा आपदा कभी भी कही पर आ सकती है इसलिए इस प्रकार की घटनाओं से बचाव हेत
सभी को अपने यहंा आवश्यक प्रबन्ध करने की आवश्यकता है ।
मुख्य विकास अधिकारी ने कलेकटेªट सभागार में कोआर्डिनेशन कान्फे्रन्स को सम्बोधित करते हुए उक्त निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि आंतकी आपदा पर दिनांक 26 मार्च को टेबिल टाॅप एक्ससाईज एण्ड माॅक एक्सरसाईज का आयोजन कलेक्टेªट सभागार में 10-30बजे से प्रारम्भ किया
जाएगा,जिसमें सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी भाग लेगें । 26 मार्च को अपरान्ह 3-00बजे जिलाधिकारी का स्वागत अभिभाषण भी होगा । उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इसमें अवश्य भाग लें ।
नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथोर्टी (एन.डी.एम.ए.) के मेजर जनरल वी.के.दत्ता ने इस अवसर पर आपदा प्रबन्धन के विषय से विस्तार से जानकारी दी तथा सभी का आव्हान किया कि वे डी एम एक्ट 2005 का अध्ययन कर उसका अपने यहंा अनुपालन अवश्य करें । उन्होंने आपदा से बचाव हेतु विभिन्न प्रकार की बारिकियों को भी विस्तार से बताया तथा इस संबंध में सभी प्रकार की शंकाओं का निराकरण किया । उन्होंने कहा कि प्लानिंग के साथ किसी भी आपदा का सामना किया जा सकता है । इस अवसर भूकम्प पर अभ्यास के लिए परदे पर डाक्यूमेंटरी प्रदर्शन भी किया गया,जिसकी सभी ने सराहना की ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त जमीर आलम,सी.ओ.सदर ए.के. पाण्डेय,जिला विकास अधिकारी अवधेश कुमार सिंह,जी.डी.ए.,नगर
निगम,सिंचाई, लो0नि0वि0,सहायक कमाण्डेट होमगार्डस,41वीं पी.ए.सी.,तहसीलदार लोनी,एवं संबंधित विभागीय अधिकारी एवं एन. डी.आर.एफ.के राजकमल सहायक कमाण्डेट उपस्थित थे ।
गाजियाबाद,25 मार्चः : दिनांक 26 मार्च 2015 को प्रातः 10 बजे से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के मा.सदस्य डा0लता ओमप्रकाश मेहत्तो प्लान कालोनी,ओथाईज्ड कालोनी,अनोथाईज्ड कालोनी,नगरीय गांव एवं ग्रामीण गांव आदि का जनपदीय संबंधित अधिकारियों के साथ आकस्मिक निरीक्षण करेंगें ।
Comments are closed.