एडवांस्ड हेयर स्टूडियो ने गुड़गांव में अपने पहले स्टूडियो का शुभारंभ किया भारत में 9वें स्टूडियो की स्थापना के साथ अपनी उपस्थिति को सुदृढ़ किया
एडवांस्ड हेयर स्टूडियो ने गुड़गांव में अपने पहले स्टूडियो का शुभारंभ किया भारत में 9वें स्टूडियो की स्थापना के साथ अपनी उपस्थिति को सुदृढ़ किया
गुड़गांव, 2 अप्रैल, भारत: एडवांस्ड हेयर स्टूडियो (एएचएस), दुनिया के सबसे बड़े हेयर रिप्लेसमेंट, हेयर रि-ग्रोथ कंपनी ने गुड़गांव, हरियाणा में अपने पहले एएचएस स्टूडियो का शुभारंभ किया है। इसी के साथ कंपनी ने उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति को सुदृढ़ कर लिया है। इस लाॅन्च के बाद, एए?चएस के भारत में नौ स्थानों – दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे, लुधियाना और अब गुड़गांव में स्टूडियो हो गये हैं। गुड़गांव स्टूडियो के शुभारंभ के बाद, दिल्ली एनसीआर और लुधियाना सहित एएचएस के उत्तर भारत में कुल तीन स्टूडियो हैं।
श्री संकेत शाह, सीईओ एवं एमडी, एडवांस्ड हेयर स्टूडियो, भारतीय उप महाद्वीप एवं मध्य पूर्व ने गुड़गांव में एएचएस स्टूडियो का अनावरण किया। उनके साथ फिल्म ‘जल‘ के निर्माता योगेश मित्तल भी उपस्थित थे। इस स्टूडियो के लाॅन्च के दौरान बालों की मौजूदा समस्याओं और एएचएस द्वारा पेश किये जाने वाले समाधानों पर सूचनाप्रद चर्चा की गई। कंपनी ने एडवांस्ड लेजर थेरैपी और फ्लैशप्वाइंट के डेमो-सेशन संचालित किये।
नया स्टूडियो सुशांत लोक एक्सटेंशन 2 में स्थित है। यह गुड़गांव के सबसे पाॅश इलाकों में से एक है। यह एकीकृत स्टूडियो है, जोकि 10,000 वर्ग फीट में फैला हुआ है। इसके द्वारा सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं और आधुनिकतम आधारभूत ढांचे की पेशकश की जाती है। यह स्टूडियो ग्राहकों को अत्यधिक आरामदायक एवं आलीशान अनुभव की पेशकश करने के लिए बनाये गये हैं। रिसेप्शन लाउंज, कंसल्टिंग रूम्स और आॅपरेटिंग थिएटर्स के अलावा चार स्तरीय इमारत में ट्रीटमेंट विशिष्ट लाउंज और इंडीविजुअल स्टाइलिस्ट रूम्स भी होंगे। इनके द्वारा ग्राहकों को निजता, गोपनीयता और आराम की पेशकश की जायेगी।
इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुये श्री संकेत शाह, सीईओ एवं एमडी, एडवांस्ड हेयर स्टूडियो, भारतीय उप महाद्वीप एवं मध्य पूर्व ने कहा, ‘‘हमें गुड़गांव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अत्यंत खुशी हो रही है। स्वस्थ बाल व्यक्ति की खूबसूरती एवं उत्साह को बयां करते हैं। हमने गौर किया है कि गुड़गांव के लोगों में काॅर्पोरेट सेक्टर में काम करने से व्यस्ततम एवं तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण बालों की कई समस्यायें हैं। ग्राहकों को बाजार में उपलब्ध विभिन्न उपचारों की अच्छी जानकारी है और वे संतोषप्रद हेयर ट्रीटमेंट लेने के लिए पैसा भी खर्च करने से नहीं घबराते। इसलिए, देश के अन्य हिस्सो और समूचे विश्व में अपार सफलता प्राप्त करने के बाद हम यहां के लोगों के बालों की समस्याओं का समाधान करेंगे। हम लोगों को नवीनतम प्रक्रियाओं से अवगत कराने के लिए तत्पर हैं और उन्हें स्थायी एवं दीर्घकालिक समाधान उपलब्ध कराकर उनके खूबसूरत बालों को बरकरार रखना चाहते हैं।‘‘
एडवांस्ड हेयर स्टूडियो दुनिया की एकलौती कंपनी है, जिसके द्वारा एक ही स्थान पर चार चिकित्सीय प्रक्रियाओं और विभिन्न प्रक्रियाओं के संयोजन की पेशकश की जाती है। चिकित्सीय हेयर प्रक्रिया में एएचएस द्वारा – एडवांस्ड लेजर थेरैपी उपचार (एएलटी) और स्ट्रैंड बाइ स्ट्रैंड द अल्टीमेट, जबकि काॅस्मेटिक प्रक्रियाओं में- स्ट्रैंड बाइ स्ट्रैंड (काॅस्मेटिक) और फ्लैशप्वाइंट की पेशकश की जाती है। कंपनी 2 चिकित्सीय, चिकित्सीय और काॅस्मेटिक अथवा 2 काॅस्मेटिक प्रक्रियाओं के संयोजन की पेशकश की जाती है। यह सभी प्रक्रियायें दुनिया में कहीं भी किसी भी पुरूष अथवा महिला को सिर पर बाल उगने की शत-प्रतिशत गारंटी देती हैं।
एडवांस्ड हेयर स्टूडियो के ग्राहकों की सूची में शेन वार्न, गौतम गंभीर, जैक्स कालिस, सौरव गांगुली, केट एलिजाबेथ हैलेम, डैरेन गूफ आदि कई नाम शामिल हैं। यह सभी नाम एएचएस के सफलतम उपचारों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
एडवांस्ड हेयर स्टूडियो के विषय में
वर्ष 1970 में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में शुरू किया गया एडवांस्ड हेयर स्टूडियो आज 45 वर्ष पुराना संस्थान बन चुका है। 2.4 बिलियन डाॅलर कंपनी दुनिया भर में हेयर रिप्लेसमेंट एवं हेयर रिग्रोथ उद्योग में अपने सर्वोत्तम आधारभूत ढांचे और अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए मशहूर है।
विगत 45 वर्षों में एडवांस्ड हेयर स्टूडियो ने 10 लाख से अधिक लोगों पर अपनी प्रक्रियाओं को अंजाम दिया है। कंपनी के मौजूदा समय में 500000 से अधिक ग्राहक हैं। एडवांस्ड हेयर स्टूडियो ने हाॅलीवुड, बाॅलीवुड, खेल बिरादरी और पाॅप स्टार्स की दुनिया के 10,000 से अधिक सेलीब्रिटीज को भी अपनी सेवायें प्रदान की हैं। आज 200 से अधिक ब्रांड ऐम्बेसेडर हमारा विज्ञापन कर रहे हैं। इनमें बेहद लोकप्रिय क्रिकेटर्स जैसे भारत के सौरव गांगुली, आॅस्ट्रेलिया के शेन वार्न, रिकी पोंटिंग, ग्रेग मैथ्यूज, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस, न्यूजीलैंड के मार्टिन क्रो, इंग्लैंड के माइन वाॅन, रवि बोपारा, ग्राहम गूच और डैरेन गफ शामिल हैं।
एएचएस ने भारत में 2007-08 में अपना परिचालन प्रारंभ किया था और भारत में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे, लुधियाना और अब गुड़गांव में स्थित 9 स्टूडियोज के माध्यम से भारतीय ग्राहकों को समान सुविधाओं एवं अनुभव की पेशकश की जाती है। स्टूडियोज का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतरीन है।
एडवांस्ड हेयर स्टूडियो दुनिया की पहली और सबसे बड़ी हेयर रिप्लेसमेंट कंपनी है, जिसका विजन भारतीय उप महाद्वीप एवं मध्य पूर्व के सभी महानगरों और बड़े शहरों में स्टूडियोज का शुभारंभ करना है। स्टूडियो में अत्याधुनिक सुविधायें, सर्वश्रेष्ठ आधारभूत संरचना और हेयर रिस्टोरेशन उद्योग में किसी दूसरी कंपनी से ज्यादा उन्नत तकनीक का समावेश किया जायेगा।
Comments are closed.