हरिद्वार से गुरूकुल होषंगाबाद तक आर्य संन्यासी निकले मैदान में बेटी बचाओ सम्मेलन सम्पन्न आर्य सन्यासियों की यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
हरिद्वार से गुरूकुल होषंगाबाद तक आर्य संन्यासी निकले मैदान में बेटी बचाओ सम्मेलन सम्पन्न आर्य सन्यासियों की यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
गाजियाबाद 16 अप्रैल 2015,वैदिक विरक्त मण्डल एवं सार्वदेषिक आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में स्वामी आर्यवेष जी व स्वामी दिव्यानन्द जी के नेतृत्व में गत् 13 अप्रैल को वैदिक मोहन आश्रम,हरिद्वार से प्रारम्भ हुई ‘‘वेद प्रचार जनचेतना यात्रा’’ का गाजियाबाद पंहुचने पर आर्य समाज राजनगर में अभूतपूर्व स्वागत किया गया। आर्य उप-प्रतिनिधि सभा अध्यक्ष श्री श्रद्धानन्द षर्मा, तेजपाल सिंह आर्य, केन्द्रीय आर्य युवक परिशद के प्रांतीय महामंत्री, आर्य केन्द्रीय सभा के प्रधान श्री सुनील गर्ग, मन्त्री बीर सिंह आदि अधिकारी पूरे उत्साह के साथ अभिनन्दन के लिये खड़े प्रतीक्षा कर रहे थे । यात्रा का षुभारम्भ हरिद्वार से हुआ।
आर्य समाज,राज नगर में बेटी बचाओ सम्मेलन व अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता श्री श्रद्धानन्द षर्मा ने की व संचालन श्री सत्यवीर चौधरी ने किया । सार्वदेषिक सभा के अध्यक्ष स्वामी आर्यवेष जी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या, नषा खोरी, धार्मिक अंधविष्वास एवं गौ हत्या राश्ट्र की ज्वलंत समस्यायें हैं आर्य समाज इनके विरूद्ध राश्ट्रीय स्तर पर जन चेतना अभियान चला रहा है। स्वामी जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से आग्रह किया कि कन्या भ्रूण की हत्या भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302 के अंतर्गत सम्मिलित हो, देष में पूर्ण षराब बंदी लागू करने के लिए
राश्ट्रीय नीति घोशित हो। गौ हत्या के लिए अध्यादेष जारी कर संसद में कानून बनाया जाये और गौमांस का निर्यात अविलंब बंद किया जाये। स्वामी जी ने टी0वी0 चैनलों पर आने वाले अंधविष्वास एवं अष्लीलता को बढाने वाले कार्यक्रमों पर रोक लगे और देषभक्ति, ईमानदारी, नैतिकता आदि मूल्यों से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रसारित किये जायें।
वैदिक विद्वान डॉ0 वीरपाल विद्यालंकार ने क्रांतिकारी उद्बोधन देते हुये कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढाओ-बेटी बढाओ आंदोलन के चलते बेटियों को भी
नोबेल पुररूकार मिलेगा और ये भारत देष एक दिन स्वर्ग बन जायेगा। इस अवसर पर सार्वदेषिक सभा के कोशाध्यक्ष मायाप्रकाष त्यागी, स्वामी धर्मेष्वरानन्द जी आदि ने भी कन्या भ्रूण हत्या, अष्लीलता, नषा खोरी, गौ हत्या, धार्मिक अंधविष्वास आदि समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर दिनेष दत्त आर्य, महाषय सहदेव बेधडक एवं साथी कलाकारों द्वारा गाये गये मधुर संगीत ने श्रोताओं को मन्त्र-मुग्ध कर दिया।
केन्द्रीय आर्य युवक परिशद के प्रान्तीय महामंत्री श्री प्रवीन आर्य, योग प्रषिक्षक सौरभ गुप्ता ने व्यवस्था सम्भाली।यह यात्रा प्रातः 8 बजे सन्यास आश्रम से साहिबाबाद होते हुये दिल्ली, फरीदाबाद, मथुरा, आगरा, भोपाल होते हुए 22 अप्रैल को गुरूकुल होषंगाबाद पंहुचेगी । इस अवसर पर गाजियाबाद की आर्य समाजों के सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
Comments are closed.