एनडीएमसी मेयर ने होली को लेकर की खास अपील, दिल्लीवासियों के बीच जाकर बांटे मास्क

Ten News Network

नई दिल्ली :– कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के बाज़ारों में मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिग के नियम पालन कराने के लिये प्रशासन ने सख्ती बरतने के आदेश दिये हैं।

 

दिल्ली के सबसे अधिक भीड़ वाले सदर बाज़ार में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जय प्रकाश ने लोगों से नियम पालन की अपील के लिये अलग तरीका निकाला है।

 

बाज़ार में मुनादी करके जय प्रकाश ने कोरोना से सावधान रहने की अपील की. मेयर ने मास्क न पहनने वालों को मास्क बांटने के अलावा, वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन के लिए भी अपील कर रहे हैं. जय प्रकाश ने कहा कि, होली का रंग बेरंग न हो इसलिए हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि सभी नियमों का पालन करें और होली घर मे ही मनाएं।

साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले दिल्ली में बढ़ रहे है और ऐसे में अगर त्योहार में लोगों ने ढिलाई बरती तो हालात चिंताजनक भी हो सकती है. इसलिये पुराने तरीके से लोगों के बीच जाकर मुनादी करके उनसे सभी नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।

 

 

दिल्ली वालों ने भी सार्वजनिक तौर पर होली न मनाने के सरकार के आदेश का समर्थन किया है. ज्यादातार लोगों ने कहा कि महामारी के चलते इस बार घर पर ही परिवार के साथ होली मनाएंगे. बच्चों को भी समझा दिया है कि बाहर जाकर होली न खेलें. लोगों का कहना है कि त्योहार का मजा तो थोड़ा फीका हो जायेगा लेकिन मौजूदा हालात में ये ज़रूरी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.