बिहार की बुरी हार के लिये मोहन भागवत का आरक्षण सम्बन्धी वक्तव्य जिम्मेबार नहीं, मोदी सरकार की वादाखिलाफी जिम्मेबार-हिन्दू महासभा
बिहार की बुरी हार के लिये मोहन भागवत का आरक्षण सम्बन्धी वक्तव्य जिम्मेबार नहीं, मोदी सरकार की वादाखिलाफी जिम्मेबार-हिन्दू महासभा
नईदिल्ली,10 नवम्बर 2015
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा है कि बिहार विधानसभा के चुनाव में बुरी हार के लिये संघ प्रमुख मोहन भागवत का आरक्षण की समीक्षा वाला वक्तव्य जिम्मेबार नहीं है।भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता अपनी कमियों को छिपाने के लिये हार का ठीकरा मोहन भागवत पर डाल रहे हैं।यदि मोहन भागवत का ऐसा वक्तव्य नहीं आता तो भाजपा को पचास सीटें भी नहीं आतीं।श्री शर्मा ने कहा कि आरक्षण की समीक्षा गरीब लोगों के लिये आवश्यक है,चाहे वह किसी भी जाति का हो।यदि मोदी सरकार गरीबों की हितैषी है तो आरक्षण की समीक्षा के लिये एक स्वतंत्र आयोग का गठन शीघ्र करे।उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने असफल प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को पूर्ण रूप से अस्वीकार कर दिया है।बिहार का चुनाव मोदी द्वारा किये कार्यों पर जनमत सर्वेक्षण था,जिसमें मोदी पूर्णरूप से असफल साबित हुये हैं।नरेंद्र मोदी ने 2014 लोकसभा चुनाव से पूर्व देश की जनता से कई वादे किये थे।परंतु एक भी वादा पूरा नहीं हो सका।विदेशी बैंकों में जमा कालाधन का वापस नहीं आना,महंगाई कम नहीं होना,बेरोजगारी समाप्त नहीं होना,भ्रष्टाचार समाप्त नहीं होना,अयोध्या में राम मन्दिर का निर्माण नहीं होना,गौहत्या को रोकने के लिए केंद्रीय कानून का नहीं बनना,देश में समान नागरिक कानून का नहीं बनना बीजेपी की हार का प्रमुख कारण है।यदि नरेंद्र मोदी अपने किये वादे को शीघ्र पूरा नहीं करेंगे तो दोबारा केंद्र की सत्ता में नहीं आ पायेंगे।बीजेपी देशवासियों के साथ वादाखिलाफी बन्द करे,अन्यथा देश की राजनीति से उसका पूर्ण सफाया हो जायेगा।
Comments are closed.