अम्बेदकर के समतायुक्त समाज की स्थापना के लिए कार्य कर रहे है नरेन्द्र मोदी
अम्बेदकर के समतायुक्त समाज की स्थापना के लिए कार्य कर रहे है नरेन्द्र मोदी:9 तरूण चुग
भगवान वालमीकी भवन बेरी गेट मे ६९वें स्वतन्त्रता दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम मे राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद उपस्थित लोगो को स6बोधित करते हुये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मन्त्री श्री तरूण चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश मे डा. बी.आर. अम्बेदकर के समतायुक्त समाज की स्थापना के लिए निरन्तर कार्यरत है तथा देश मे वर्ग जाति व धर्म आधारित भेदभाव की समाप्ति के लिए कृतसंकल्प है। श्री चुग ने कहा कि आजादी के ६९ वें साल के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डा. अम्बेदकर की नीतियो, विचारो को देश के पुनरूथान के लिए आवश्यक बताया। श्री चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने २४ लाख मैला ढोने वालो के हाथ से मैला का टोकरा हटवा कर उनको नये रोजगारो के अवसर प्रदान किए एंव डा. अम्बेदकर जी के जीवन से जुड़े ७ लुप्त स्थानो को चिन्हित कर उन्हे डा. अ6बेडकर जी के जीवन व विचारधारा को प्रदर्शित करने की योजना बनाई है। श्री चुग ने कहा कि मोदी सरकार का दृढ़ विश्वास है कि जब तक देश के गरीबों, दलितो, शोषितो, आदिवासियो, सर्वहारो के हि8ाों को आगे रख कर नीतियां नही बनेगी तब तक देश का सर्वागींण विकास पूर्ण नही हो सकता। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष तथा पी.एन.बी के डायरे1टर स: रजिन्द्र मोहन छीन्ना, भाजपा उपाध्यक्ष एस.पी. केवल कुमार, ने भी ६९वें स्वतंत्रता दिवस की जनता को बधाई दी। इस मौके पर मण्डल प्रधान प्रदीप सरीन, नरेन्द्र गोल्डी, जतिन्द्र पप्पी, मुकेश वि1की, गोप चन्द, दौलत राम तुल्ली, दीपक तुल्ली, काका प्रधान, सतनाम कौर, सुशील कुमार, अरविन्द्र कैरो आदि मौजुद थे।

Comments are closed.