डिंपल चड्डा द्वारा 1.50 करोड़ की लागत की सड़को का उद्दघाटन- नई दिल्ली

डिंपल चड्डा द्वारा 1.50 करोड़ की लागत की सड़को का उद्दघाटन- नई दिल्ली
15.2.15 मेजर भुपिन्दर सिंह नगर से शिरोमणी अकाली दल के निगम पार्षद डिंपल चड्डा द्वारा अपने क्षेत्र के विष्णु गार्डन के आर.जैड. और आर.जैड.सी. ब्लाकों की सड़कों को नया रूप देने के लिए लगभग 1.50 करोड़ की लागत की योजनाओं का उद्दघाटन किया। मौके पर मौजूद गणमान्य लोगो द्वारा नारियल तोड़ कर इस कार्य की शुरूआत की गई। बरसात के दिनो में पानी रूकने के कारण गंदगी आदि इन नयी सड़के बनने के बाद ना होने का भी डिंपल चड्डा ने दावा किया। यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चड्डा ने इस अवसर पर मौजूद इलाका निवासीयों की परेशनीयों को हल करने के भी निगम के अधिकारीयों को आदेश दिए। इस अवसर पर भाजपा नेता सुशील रोहिल्ला, मनजीत सिंह चन्ना, अजय यादव, संजय यादव सहित अकाली दल के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.