NEWS STORY ON GOVERNMENT CASH LOOT IN DADRI

Galgotias Ad

दादरी : बदमाशों ने सरकारी पैसा 8.5 लाख लूटा

ग्रेटर नोएडा : दादरी तहसील से बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे तहसील के दो कर्मचारियों से हथियार के बल पर बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने साढ़े आठ लाख रूपया लूट लिये। बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग गये। इस घटना से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया है। वकीलों व दादरी के लोगों में पुलिस के प्रति भारी रोष है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दादरी तहसील परिसर में स्थित सब रजिस्टार कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी राजेंद्र व शशि आज सुबह कार से दादरी स्थित स्टैट बैंक में साढ़े आठ लाख रूपया जमा कराने जा रहे थे। वह जैसे ही कार में बैठे तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये तीन बदमाशों ने उन्हें बंदूक के नोक पर धमका कर बैग में रखे साढ़े आठ लाख रूपया लूट लिये। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हवा में फायर करते हुए भाग निकले। कुछ वकीलों ने बदमाशों का पीछा भी किया। उन्होंने हवा में चार फायर किये। इस घटना से तहसील परिसर में भगदड़ मच गयी। घटना के समय तहसील में एसडीएम दादरी राजेश यादव, तहसीलदार व रजिस्टार सहित कई अफसर मौजूद थे। घटनास्थल से मात्र 150 मीटर दूरी पर थाना दादरी है। इस घटना से दादरी तहसील में वकालत करने वाले वकीलों में भारी रोष है। उनका कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था तार-तार हो गयी है। बदमाश आये दिन लोगों को अपना निशान बना रहे हैं। पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है।
दादरी से हरदेश सिंह रावल

Comments are closed.