ग्रेटर नॉएडा के नॉलेज पार्क -2 में स्थित एन आई ई टी संस्थान में आज विज्ञान और प्रोद्योगिकी का अद्भुत समागम हुआ
ग्रेटर नॉएडा के नॉलेज पार्क -2 में स्थित एन आई ई टी संस्थान में आज विज्ञान और प्रोद्योगिकी का अद्भुत समागम हुआ | देश के विभिन्न कोनों से आये 1200 से अधिक छात्रों ने 6 प्रतियोगिताओं में अपने तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया | संस्थान में आयोजित दो दिवसीय अंतर संस्थागत तकनीकी उत्सव इंजीनियस का शुभारंभ कुमाऊं यूनिवर्सिटी के भूतपूर्व कुलपति डॉ बी एस राजपूत ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया | इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ अजय कुमार ने छात्रों को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया | डॉ बी एस राजपूत ने भविष्य की कंप्यूटर क्रांति के आधार क्वांटम कंप्यूटिंग पर व्याख्यान भी दिया उन्होंने बताया के आज के युग में जितने भी कंप्यूटर प्रयोग में लाए जा रहे हैं, वे सब बाइनरी कंप्यूटिंग यानी दो स्तर (0 तथा 1) पर काम करते हैं, लेकिन क्वांटम कंप्यूटिंग के द्वारा चार स्तर पर गणना संभव होगी और गणना में लगने वाले समय में कम से कम 33% की बचत होगी, साथ ही कंप्यूटर का आकर बहुत ही छोटा रह जायेगा | इलेक्ट्रॉनिक्स के छात्रों को वी एल एस आई विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया | आज हुई प्रतियोगिताएं में बैटल फील्ड, रोबो कैनन बॉल , ऐरो मॉडलिंग, स्ट्रेन इन ब्रेन, हाइड्रोलिक लिफ्ट, स्नैपशॉट शामिल थी | जिनमे से तीन का अंतिम परिणाम घोषित किया गया | बैटल फील्ड में एन आई ई टी की अर्केडियन टीम विजेता रही , वहीं रोबो कैनन बॉल में ए बी ई एस इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम स्टार लार्ड टीम विजेता रही, स्ट्रेन इन ब्रेन में ऍन आई ई टी की रोड्डी गैंग ने बाजी मारी | शेष प्रतियोगिताओं का फाइनल राउंड कल बाकी प्रतियोगिताओं के साथ आयोजित किया जायेगा | इस महोत्सव का आयोजन सोसाइटी फॉर ऑटोमोटिव इंजीनियर्स के तत्वाधान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया गया |
Comments are closed.