हर्षित के गीतों पर झूम उठे नोएडावासी
चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा द्वारा सेक्टर-39 के सामुदायिक केंद्र में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सारे गामा टीवी शो में प्रमुख प्रतिभागी रहे हर्षित सक्सेना के गीतों पर श्रोतागण झूम उठे। एक से बढ़कर एक फिल्मी गीतों की श्रृंखला जब पेश की गई तो सभी श्रोताओं के मुख से बस वाह ही निकला।
कार्यक्रम की शुरूआत चित्रगुप्त भगवान की पूजा व भजन से की गई। इसके बाद हर्षित सक्सेना व अन्य कलाकारों ने खूबसूरत गायकी पेश की। 10वीं व 12वीं के छात्र व छात्राओं को नगद राशि के रूप में 5100 व 3100 रूपये दिये गये। छात्र व छात्राओं को पुरस्कार चित्रगुप्त सभा नोएडा के अध्यक्ष राजन श्रीवास्तव, उनकी पत्नि बेबी राजन श्रीवास्तव व उनके पुत्र सर्वेश व ज्ञानेश द्वारा दिया गया। चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा के अध्यक्ष राजन श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कायस्थ समाज का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज का नित नये पथ पर आगे बढ़ाने के लिए वह हमेशा प्रयास करते रहेंगे एवं समाज के होनहार बच्चों को इसी प्रकार प्रोत्साहित करते रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा रहे। इस अवसर पर नोएडा की विधायक बिमला बाथम, ज्योति सक्सेना, अशोक श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, सुनील निगम, आरएन श्रीवास्तव, आलोक सिन्हा, संदीप माथूर व संजय श्रीवास्तव समेत शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Comments are closed.