NOIDA ENTREPRENEURS ASSOCIATION ON OCT 31 , DR MAHESH SHARMA UNION MINISTER TO RELEASE NEA 2015 DIRECTORY
प्रिय साथियों।
आप सभी को गर्व के साथ सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि दिनांक 31/10/2015 दिन शनिवार को एन ई ए अपनी वार्षिक सामान्य बैठक (AGM) करने जा रहा है जिसमे वर्तमान कार्यकारिणी अपने कार्यकाल में किये गए कार्यो का लेखा जोखा प्रस्तुत करेगी एवं सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की जायेगी। सभी सदस्य साथियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
उसी दिन शाम को हमारी एन ई ए डायरेक्टरी-2015 का विमोचन हमारे जनपद से सांसद एवं भारत सरकार में माननीय केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा जी के कर कमलों द्वारा होगा। कार्यक्रम में नोएडा की एम. एल. ए. श्रीमती विमला बाथम, जिलाधिकारी श्री एन. पी. सिंह , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री किरन एस. जी की गरिमामयी उपस्थिति हम सबको गौरान्वित करेगी।
कार्यक्रम स्थल – एन ई ए सभागार
दिनांक – 31 अक्टूबर 2015
A.G.M.- सायं 4:45 बजे
डायरेक्टरी विमोचन – सायं 7 बजे
डिनर : सायं 8:00 बजे
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अपना बहुमूल्य समय निकाल कर कार्यक्रम में अवश्य पहुचेंगे क्यों कि ये हम सब उद्यमी साथियों का अपना महत्वपूर्ण कार्यक्रम है ।
धन्यवाद
विपिन मल्हन
अध्यक्ष- एन. ई ए.
Comments are closed.