आईएमएस में होली मिलन समारोह का आयोजन -नोएडा।

आईएमएस में होली मिलन समारोह का आयोजन -नोएडा।

इंस्टीट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बुधवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में छात्रों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर रंगोत्सव की अग्रीम शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में आईएमएस के कार्यकारी निदेशक डॉ.कमलजीत सिंह के साथ सभी शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे।

 

आईएमएस के कार्यकारी निदेशक डॉ.कमलजीत सिंह ने इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं छात्रों को उनके सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए होली की हार्दिक बधाई दी। संस्थान द्वारा आयोजित इस होली मिलन समारोह में छात्रों ने एक दूसरे पर रंगो की बौछार के साथ गुजिया खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस होली मिलन समारोह में छात्रों ने एक ओर जहां प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया, वहीं जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सूखी होली खेली।

 

जनसंचार की छात्रा कृतिका ने बताया कि त्योहार तो सभी प्यारे हैं, लेकिन रंगो के इस उत्सव का नजारा कुछ अलग ही होता है। आज हमने सर्वप्रथम अपने दोस्तों के साथ होली की हुरदंग मचायी, फिर अपने गुरूजनो का आशीष लिया।

 

Comments are closed.