19 YEAR OLD GIRL OF NOIDA SECTOR 8 MURDERRED BY A YOUNG BOY RAVI

Galgotias Ad

NOIDA ROHIT SHARMA

देश की  राजधानी दिल्ली से सटे हुए नॉएडा  में अपराधिक वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। एक के बाद एक वारदातो से इलाके में सनसनी फैली हुई है। ताजा मामला नॉएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 का है जहाँ बंद पड़ी कंपनी के बाहर एक 19 वर्षीय युवती संगीता उर्फ़ मनू की हत्या कर उसके शव को फेक दिया गया। नॉएडा पुलिस की माने तो युवती की पहले गला घोटकर हत्या की गई बाद में शव को  पड़ी कंपनी बी 12 सेक्टर 8 के बाहर देर रात फेक कर आरोपी फरार हो गए। नॉएडा पुलिस की माने तो मामला प्रेम प्रसंग का है हालांकि हत्या का मामला दर्ज कर जाँच सुरु कर दी है। हालांकि नॉएडा पुलिस की माने तो युवती खोड़ा गाजियाबाद की रहने वाली है और सेक्टर 8 नॉएडा में उसके नाना नानी रहते है। मृतका का रवी अवाना नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। और मृतका रवी के साथ लिविंग में भी रहती थी। लेकिन इस प्रेम प्रसंग में सबसे चौकाने वाली बात ये है की रवी नागर पहले से ही शादी सुधा है और उसके बच्चा भी है। ऐसे में मृतका शादी के लिए दबाव दे रही थी। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस की माने तो रवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ़्तारी का प्रयास किया जा रहा है। वही घटना के बाद से आरोपी रवी अवाना फरार है।  पुलिस की माने तो  इस वारदात को रवी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया है। क्यों की रवी पहले से शादी सुधा था और पत्नी संगीता को लेकर अक्सर लड़ती थी जिसके बाद रवी को प्रेमिका और पत्नी में से एक को चुनना था तो रवी ने पत्नी को चुना और प्रेमिका संगीता की हत्या कर उसे एक बंद कंपनी के बाहर फेक कर फरार हो गया। वही नॉएडा पुलिस ने रवी और उसके अज्ञात दोस्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की  तलास सुरु कर दी है। हालांकि परिजन की मांग है की आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिले

[youtube http://www.youtube.com/watch?v=2kn6yxL9UA8&w=420&h=315]

Comments are closed.