नोएडा गढ़ी में किसानों ने सिलो कंट्री विल्डर का रोका काम
NOIDA ROHIT SHARMA
पिछले रविवार को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने सुबह सात बजे गाढी गांव में पहुंच कर अतिक्रमण के नाम पर बगैर मुआवजा उठी एवं कोर्ट में विचाराधीन जमीन पर बने मकानों को ध्वस्त कर दिया था। किसानों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की लेकिन एक सप्ताह बाद भी कोई कार्यवाही न हाने पर गांव के किसानों ने मौके पर चल रहे सीलो काउन्टी बिल्डर के काम को नहीं होने दिया और अनिश्चित काल के लिये धरने पर बैठ गये है। किसान नेता चंदगीराम यादव का कहना कि नोएडा के किसान प्राधिकरण की तनाशाही से तंग आ चुके है। किसानों को मजबूर होकर आन्दोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। किसानों को 5 प्रतिशत आवादी की भूमि देने के लिये पूरे कानून बता दिये जाते है और बिल्डरों को लाभ पहुचाने के लिये छुटृटी वाले दिन भी आतंकी जैसी किसानों के साथ कार्यवाही की जाती है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों के नुकसान की भरपाई नहीं हो जाती है तब तक मौके पर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा और जिस बिल्डर को जमीन बेची है उसे काम नही करने दिया जायेगा। प्रदर्शन करने वानों में सोहन पाल, जगवीर, लखमी प्रधान, रामनिवास, धरमपाल प्रधान, सूखन, मनवीर भाटी समेत गांव तमाम किसान मौजूद रहे।



Comments are closed.