नॉएडा के सेक्टर 63 आईजीएल कम्पनी की गैस पाईप लाइन में रिसाव से आग लगी
NOIDA ROHIT SHARMA
DATE- 10-JUNE-2015
दिल्ली से सटे नोयडा में आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया. नॉएडा के सेक्टर 63 में IGL की पाइप लाइन में रिसाव से आग लग गई । ऑफिस टाइम होने के कारण रुट को भी डाइवर्ट करना पड़ा जिसके चलते अफरातफरी का माहौल बन गया। वही मौके पर पहुची दमकल विभाग की टीम को आग बुझाने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ी। आधा दर्जन फायर टेंडर गाडियो ने आग बुझाने में कई घण्टे का वक़्त लगा। सेक्टर-63 के सी ब्लाक में नाले के नीचे से होकर गुजर रही आईजीएल कम्पनी की गैस पाईप लाइन में उस समय रिसाव शुरू हो गया जब कुछ सफाईकर्मी नाले की साफाई का काम कर रहे थे । गैस के रिसाव के साथ आग लग गयी । सूचना मिलने के फायर बिग्रेड की चार गाडिया मौके पर पहुची और आईजीएल कम्पनी के अधिकारियो को इसकी सूचना दी गयी लेकिन गैस का रिसाव इतना तेज था कि नाले का पानी खौलने लगा और नाले के किनारे लगे पेड में भी आग लग गयी। मौके पर पहुची पुलिस को ऑफिस टाइम होने के कारण रुट को भी डाइवर्ट करना पड़ा जिसके चलते अफरातफरी का माहौल बन गया। आईजीएल कम्पनी के अधिकारियो के व्दारा गैस को पीछे से बंद किये जाने के बाद आग पर काबू पाया जा सका ।घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है।
[youtube http://www.youtube.com/watch?v=EufSX0WHI3w&w=420&h=315]


Comments are closed.