बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए लव शर्मा को मिला मैन ऑफ द मैच
NOIDA ROHIT SHARMA
DATE-16-JUNE-2015
नोएडा। यदु पब्लिक स्कूल में किक्रेट टूर्नामेंट में गिलीस्ट्रीन अकेडमी ने सेहरा अकेडमी को मात दी। यदु स्कूल में चल रही प्रतियोगिता में मंगलवार को मुकाबला गिलीस्ट्रीन अकेडमी ने सेहरा अकेडमी स्कूल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गिलीस्ट्रीन की टीम ने 132 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से साहिल ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। टीम की ओर से लव शर्मा ने 5 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं अभिषेक शर्मा ने 3 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सेहरा की टीम मात्र 60 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच लव शर्मा को बेहतरीन बल्लेबाजी व महत्तवपूर्ण विकेट लेने के लिए दिया गया।


Comments are closed.