नॉएडा के सेक्टर 6 में स्थित नॉएडा प्राधिकरण पर करेंगे ग्रामीण कालोनी विकास समिति धरना प्रदर्शन
NOIDA ROHIT SHARMA
DATE-20-JUNE-2015
गांवों के आस-पास बनी आवाससीय कालोनी में प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तोड-फोड़ की कार्यवाही के खिलाफ और जो आबादी जहां बनी है उसी स्थान पर पक्का कर बुनियादी सुविधा देने की मांग पर ग्रामीण कालोनी विकास समिति एवं माक्र्सवादी कम्युनिष्ठ पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियान और 25 जून को नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर होने वाली प्रदर्शन की तैयारी के तहत सैक्टर-63 नोएडा में आजसभा किया, सभा को सम्बोधित करते हुए मजदूर नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि प्राधिकरण गरीबों को उजाड़ने में लगा हुआ है और प्राधिकरण ने आज तक मजदूरों व गरीब आम आदमी के लिये कोई आवासीय नीति नहीं बनाई है। सभा को सम्बोधित करते हुए सी0पी0आई0एम0 नेता भरत डेन्जर ने आज पुनः कनावनी, कलोनी में की गई तोड़-फोड की कड़ी निन्दा किया और कहा कि गरीब लोग इक्ठा होकर 25 जून को नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन का अपनी आवाज बुलन्द करेगें सभा को धर्मेन्द, गौतम, मनवीर सिंह, शैलेश कुमार, सुखवीर, कैलाश, बब्लू, हरेन्द्र बिजय शंकर, जगदीश, प्रभात, दिवाकर सिंह आदि ने सम्बोधित किया।



Comments are closed.