सेक्टर 65 में ए 110 में कंपनी में कर्मचारी को थप्पड़ मारने पर कर्मचारियों ने किया हंगामा
NOIDA ROHIT SHARMA
नोएडा के सेक्टर-65 में एक्सपोर्ट कंपनी में सुपरवाईजर व कर्मचारी के बीच में हुई झडप ने उस वक्त बडा रूप ले लिया जब….सुपरवाईजर पक्ष व कर्मचारी के पक्ष के लोग आपस में भिड गए….दोनों में जमकर लात घूंसे व पत्थर चले….इसके बाद कंपनी मालिक ने सौ नंबर पर पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद थाना फेस थ्री पुलिस मौके परर पहुंची और मामले को शांत कराने के कोशिश की लेकिन भीड़ इतनी उग्र थी की उन्होंने पुलिस पर ही पत्थराव शुरू कर दिया….यही नहीं पुलिस की पीसीआर को भी लोगों ने पथराव कर तोड़ डाला…इसके बाद कई थानों की पुलिस सहित सीओ व सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया….आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि भीडकिस तरह से सड़क पर खड़ी है और पुलिस की पीसीआर को तोड़ डाला….वहीं पुलिस का कहना है कि सेक्टर-65 की ए-110 स्थित सेम अप्रेरियलस प्राइवेट लिमिटेड एक्सपोर्ट कंपनी है जिसमें सुपरवाईजर और कर्मचारियों के बीच कहासुनी होने पर मामला बढ गया…पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्तिथि को शांत करा दिया


Comments are closed.